Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज कामरान गुलाम को हारिस रउफ ने बीच मैदान जड़ा था थप्पड़, देखें वायरल वीडियो 

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज कामरान गुलाम को हारिस रउफ ने बीच मैदान जड़ा था थप्पड़ देखें वायरल वीडियो

PSL (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान के 29 वर्षीय बल्लेबाज कामरान गुलाम (Kamran Ghulam) रातों-रात स्टार बन गए हैं। बता दें कि कामरान ने इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे डेब्यू टेस्ट मैच में शतक (118) लगाकर सुर्खियां बटोर ली हैं।

कामरान की इस पारी की काफी तारीफ देखने को मिल रही है, क्योंकि वह बाबर आजम की जगह टीम में खेल रहे हैं। साथ ही वह पाकिस्तान की ओर डेब्यू टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले कुल 13वें क्रिकेटर बन गए हैं।

दूसरी ओर, इस पारी के बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के मैच के दौरान पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रउफ कामरान गुलाम को थप्पड़ जड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें हारिस रउफ द्वारा कामरान गुलाम थप्पड़ मारते हुए यह वीडियो

क्यों मारा था हारिस ने कामरान को थप्पड़

बता दें कि इंटरनेट पर यह वायरल वीडियो पीसीएल 2022 का है। उस सीजन कामरान गुलाम लाहौर कलंदर्स टीम का हिस्सा थे, जिसमें शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रउफ जैसे खिलाड़ी खेल रहे थे। पेशावर जाल्मी के खिलाफ मैच के दौरान गुलाम ने रऊफ की गेंद पर विरोधी टीम के बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई का कैच छोड़ दिया था।

लेकिन जब कैच ड्राॅप हुआ थो हारिस ने कुछ नहीं कहा, लेकिन जब इस ओवर की पांचवीं गेंद पर रउफ ने मोहम्मद हारिस को फवाद अहमद के हाथों कैच आउट कराया, तो कामरान गुलाम भी उन्हें बधाई देने के लिए उनके पास पहुंचे। लेकिन यहां ड्राप कैच से गुस्सा हुए हारिस ने कामरान को बीच मैदान थप्पड़ जड़ दिया था।

हालांकि, इस घटना के बाद कहा गया था कि यह मजाक में किया गया था, लेकिन वायरल वीडियो को देखकर कतई भी नहीं लग रहा कि यह मजाक था। हारिस रउफ ने जानबूझकर कामरान को उस मैच के दौरान थप्पड़ मारा था। लेकिन अब कामरान पाकिस्तानी टीम का हिस्सा हैं, लेकिन रउफ इन दिनों टीम से बाहर चल रहे हैं।

আরো ताजा खबर

‘खुद से रिटायर नहीं होंगे रोहित शर्मा’ हिटमैन को लेकर आखिरी किसने दिया ऐसा बयान?

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) 19 जुलाई, 2026 को लॉर्ड्स में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने...

5 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है...

सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह

Sunil Narine (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे विवाद के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज...

2017 में टीम इंडिया का कोच बनने वाले थे वीरेंद्र सहवाग, लेकिन इस वजह से नहीं बन पाए

Virat Kohli Virender Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2017 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा खुलासा...