Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने PCB पर बाबर आजम को बचाने का आरोप लगाया, कही ये बड़ी बात 

Babar Azam (Photo Source: X/Twitter)

हाल में ही समाप्त हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था। पाकिस्तानी टीम ग्रुप स्टेज में यूएसए के खिलाफ हारकर, टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। पाक टीम के इस प्रदर्शन के बाद उसकी क्रिकेट जगत में काफी आलोचना देखने को मिली थी।

इसके बाद पाकिस्तान की हार का ठीकरा बाबर आजम के सिर मढ़ा जाने लगा। लेकिन अब पूर्व क्रिकेटर बासित अली (Basit Ali) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि वह व्हाइट बाॅल फाॅर्मेट में टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) को बचा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा है कि बाबर की जगह मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी को निशाना बनाया जा रहा है।

बासित अली ने बाबर आजम को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही क्रिकेट पाकिस्तान के साथ एक इंटरव्यू में बासित अली ने कहा- शाहीन अफरीदी और मोहम्मद रिजवान के खिलाफ रिपोर्ट तैयार की जा रही है कि उन्होंने अलग ग्रुप बना लिया है, जो गलत है। अपने दोष दूसरों पर मत डालो, नहीं तो पाकिस्तान क्रिकेट बर्बाद हो जाएगा।

अगर आपको लगता है कि मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी और बाबर आजम एक ही पिच पर नहीं हैं, तो आप उन्हें पूरी तरह से हटा दें। केवल अन्य दो को दोष न दें और तीसरे को हीरो ना बनाएं, यह गलत होगा।

अली ने आगे कहा- बाबर आजम ने कैसी कप्तानी की है सभी को पता है, सिर्फ इस टूर्नामेंट में नहीं बल्कि वर्ल्ड कप 2023 में भी। जब आपने भारत के खिलाफ पिछले टी20 वर्ल्ड कप में मेलबर्न में मोहम्मद नवाज को आखिरी ओवर दिया, तो उससे आपकी आंखें नहीं खुली। सिर्फ पांच मैचों के बाद कप्तानी से हटाए जाने के बाद कोई खिलाड़ी कैसा महसूस करेगा। सोचिए उसे कैसा लगा होगा।

बता दें कि तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को पीसीबी ने कुछ समय के लिए टी20 क्रिकेट में कप्तान बनाया था, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले एक बार फिर बाबर आजम को कप्तानी सौंप दी गई थी।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (28 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन की उनकी पहली हार दी मंगलवार,...

IPL 2026: PBKS vs RR मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ‘वेपिंग’ करते दिखे रियान पराग, देखें वीडियो!

IPL 2026: RR captain Riyan Parag spotted vaping in dressing room during match vs PBKS (image via X) मंगलवार, 28 अप्रैल को आईपीएल 2026 के 40वें मैच में रियान पराग...

किंग कोहली से नहीं मिल पाया तो फूट-फूटकर रो पड़ा उनका नन्हा फैन, देखें वायरल वीडियो!

Young Virat Kohli fan (Image credit Twitter – X) विराट कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। हर उम्र के लोग उन्हें पसंद करते हैं और उनके...

IPL 2026: शॉर्ट-बॉल की कमजोरी को दूर करने के लिए श्रेयस अय्यर को यहां से मिला मोटिवेशन

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) श्रेयस अय्यर इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में...