Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाद अब भारतीय बल्लेबाजों की क्लास लगाने के लिए तैयार हैं नाहिद राणा

पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाद अब भारतीय बल्लेबाजों की क्लास लगाने के लिए तैयार हैं नाहिद राणा

Nahid Rana (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई दो मैच की टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और अपनी गेंदबाजी से तमाम फैंस का दिल जीता था। अब भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में भी यह युवा तेज गेंदबाज महत्वपूर्ण प्रदर्शन करना चाहेगा।

बता दें, बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दो मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था। इस टेस्ट सीरीज में खेले गए दूसरे और अंतिम टेस्ट की दूसरी पारी में नाहिद राणा ने 44 रन देकर चार विकेट झटके थे। उन्होंने पाकिस्तान के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया था और घातक गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

भारत के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश क्रिकेट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें नाहिद राणा ने कहा है कि, ‘भारतीय सीरीज के लिए हम तैयार हैं। हमने ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। जितनी अच्छी हम ट्रेनिंग करेंगे उतना बेहतर हम मैच में प्रदर्शन कर पाएंगे। भारत काफी अच्छी टीम है लेकिन जो भी टीम बेहतर क्रिकेट खेलेगी वो जीतेगी। हम लोग देखेंगे यह कहां जाता है।’

मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहूंगा: नाहिद राणा

नाहिद राणा ने आगे कहा कि, ‘मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहूंगा। गति ऐसी चीज है जिसकी आप उम्मीद नहीं लगा सकते हैं। इसके लिए लय भी अच्छी होनी चाहिए। कभी-कभी आप लगातार एक ही गति से गेंदबाजी कर रहे होते हैं। टीम की जो योजना होगी मेरा फोकस उसी पर होगा और मैं यही चाहूंगा कि अपनी टीम को जीत दिला पाऊं।’

बांग्लादेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और भारत को उनसे तगड़ी चुनौती मिलेगी। नाहिद राणा के पास गति भी है और वो भारतीय बल्लेबाजों के ऊपर दबाव जरुर डालना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...