Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच से पहले उपकप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, कहा- ‘मेरे दो आइडल हैं’

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)
Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट जगत को भारतीय क्रिकेट टीम से काफी सारे सुपरस्टार क्रिकेटर्स मिले हैं, जिन्होंने साल दर साल टीम इंडिया के लिए ढेरों रन बनाए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर पहले ऐसे सुपरस्टार खिलाड़ी थे, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 10 हजार रन पूरे किए। इसके बाद, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी सामने आए, जिन्होंने खेल की दिशा ही बदल दी।

तो वहीं, इस समय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कई पूर्व खिलाड़ियों व क्रिकेट के जानकार मानते हैं कि गिल भारत के अगले ग्लोबल सुपरस्टार बन सकते हैं। गिल की क्लास कमाल की है। दूसरी ओर, गिल एशिया कप में टीम इंडिया के उपकप्तान हैं, जबकि टेस्ट टीम के कप्तान हैं। इस बीच, उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अपने आइडल क्रिकेटरों के बारे में जानकारी दी है।

शुभमन गिल ने चुने अपने आइडल

बता दें कि हाल में ही शुभमन गिल ने एप्पल म्यूजिक पाॅडकास्ट में कहा- “मेरे दो आइडल रहे हैं। पहले सचिन तेंदुलकर थे। वे मेरे पिताजी के पसंदीदा थे, और मैं असल में उन्हीं की वजह से क्रिकेट में आया। उन्होंने 2013 में संन्यास ले लिया, और 2011-2013 के आसपास मैंने क्रिकेट को सही मायने में समझना शुरू किया, न सिर्फ स्किल, बल्कि खेल के मानसिक और सामरिक पहलू को भी।”

गिल ने आगे कहा- “यही वह समय था जब मैंने विराट कोहली को करीब से देखना शुरू किया। मुझे उनके काम करने के तरीके, खेल के प्रति उनके जुनून और उनकी भूख को देखना बहुत अच्छा लगता था। आप तमाम स्किल और तकनीक सीख सकते हैं, लेकिन भूख एक ऐसी चीज है जो या तो आपके पास होती है या नहीं। विराट में यह भरपूर थी, और इसने मुझे वाकई प्रेरित किया है।”

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई, कंगारूओं पर मंडराया बाहर होने का खतरा

Australia vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के 30वें मुकाबले में श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

T20 World Cup 2026: पथुम निसंका ने शतकीय पारी के दम पर जीता श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का POTM अवाॅर्ड

Pathum Nissanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आज 16 फरवरी, सोमवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में...

Ranji Trophy 2025-26: पारस डोगरा, वसीम जाफर के बाद रणजी में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Wasim Jaffer (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के इतिहास...

IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) बिहार के होनहार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल न...