

क्रिकेट जगत को भारतीय क्रिकेट टीम से काफी सारे सुपरस्टार क्रिकेटर्स मिले हैं, जिन्होंने साल दर साल टीम इंडिया के लिए ढेरों रन बनाए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर पहले ऐसे सुपरस्टार खिलाड़ी थे, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 10 हजार रन पूरे किए। इसके बाद, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी सामने आए, जिन्होंने खेल की दिशा ही बदल दी।
तो वहीं, इस समय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कई पूर्व खिलाड़ियों व क्रिकेट के जानकार मानते हैं कि गिल भारत के अगले ग्लोबल सुपरस्टार बन सकते हैं। गिल की क्लास कमाल की है। दूसरी ओर, गिल एशिया कप में टीम इंडिया के उपकप्तान हैं, जबकि टेस्ट टीम के कप्तान हैं। इस बीच, उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अपने आइडल क्रिकेटरों के बारे में जानकारी दी है।
शुभमन गिल ने चुने अपने आइडल
बता दें कि हाल में ही शुभमन गिल ने एप्पल म्यूजिक पाॅडकास्ट में कहा- “मेरे दो आइडल रहे हैं। पहले सचिन तेंदुलकर थे। वे मेरे पिताजी के पसंदीदा थे, और मैं असल में उन्हीं की वजह से क्रिकेट में आया। उन्होंने 2013 में संन्यास ले लिया, और 2011-2013 के आसपास मैंने क्रिकेट को सही मायने में समझना शुरू किया, न सिर्फ स्किल, बल्कि खेल के मानसिक और सामरिक पहलू को भी।”
गिल ने आगे कहा- “यही वह समय था जब मैंने विराट कोहली को करीब से देखना शुरू किया। मुझे उनके काम करने के तरीके, खेल के प्रति उनके जुनून और उनकी भूख को देखना बहुत अच्छा लगता था। आप तमाम स्किल और तकनीक सीख सकते हैं, लेकिन भूख एक ऐसी चीज है जो या तो आपके पास होती है या नहीं। विराट में यह भरपूर थी, और इसने मुझे वाकई प्रेरित किया है।”
T20 World Cup 2026: पथुम निसंका ने शतकीय पारी के दम पर जीता श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का POTM अवाॅर्ड
Ranji Trophy 2025-26: पारस डोगरा, वसीम जाफर के बाद रणजी में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने
IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी
राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

