Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान के खिलाफ आगामी व्हाइट बाॅल सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने की टीम की घोषणा, टी20 में सिकंदर रजा संभालेंगे कमान 

Sikandar Raza (Image Credit- Twitter X)

जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान के खिलाफ आगामी व्हाइट बाॅल सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच इस सीरीज की शुरुआत 24 नवंबर, रविवार को होने वाले पहले वनडे मैच से होगी।

पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच इस दौरान तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। ये सभी मुकाबले बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट क्लब में खेले जाएंगे। वनडे सीरीज के दौरान टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज क्रेग इरविन को सौंपी गई है, जबकि युवा टी20 टीम की कप्तानी अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा (Sikandar Raza) खेलते हुए नजर आएंगे।

दूसरी ओर, पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम की घोषणा के वक्त कन्वेनर ऑफ सेलेक्टर्स David Mutendera ने क्रिकबज के हवाले से कहा- पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज जिम्बाब्वे के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, और हमारा मानना ​​​​है कि हमने जो एकदिवसीय टीम चुनी है, वह अच्छी तरह से तैयार है।

क्रेग, सिकंदर और सीन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की उपस्थिति स्थिरता प्रदान करती है, जबकि क्लाइव मैंडे, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स और अनकैप्ड तिकड़ी जैसे युवा खिलाड़ी ऊर्जा और खेल-बदलने वाले क्षणों की क्षमता लाते हैं।

टी20 टीम को लेकर उन्होंने कहा- हमने महसूस किया कि उसी टी20 टीम को बनाए रखना जरूरी है जिसने केन्या में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। यह निरंतरता टीम को उस एकजुटता और आत्मविश्वास पर निर्माण करने की अनुमति देती है जिसने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को आगे बढ़ाया।

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे

क्रेग एर्विन (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, जॉयलॉर्ड गम्बी, ट्रेवर ग्वांडू, क्लाइव मदांडे, तिनोडेन मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, ब्रैंडन मावुता, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, सिकंदर रजा, सीन विलियम्स।

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे

सिकंदर रजा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ट्रेवर ग्वांडू, क्लाइव मदांडे, वेसली मधेवेरे, टिनोटीन मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्रैंडन मावुता, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा।

আরো ताजा खबर

“वैभव सूर्यवंशी को ज्यादा देर बेंच पर न बैठाए टीम इंडिया”: रवि शास्त्री ने टीम मैनेजमेंट को दी चेतावनी

Ravi Shastri (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में 15 साल के...

“मैं किसी को गलत साबित करने के लिए नहीं खेलता” – न्यूजीलैंड पर पहले T20I में जीत के बाद बोले संजू सैमसन

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला गया। इस मुकाबले में...

‘जब मुझे यह रोल मिला, तो मैं बहुत खुश थी’ – टीम इंडिया की उप-कप्तान बनाए जाने पर दीप्ति शर्मा ने जताई खुशी

Deepti Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज से पहले स्मृति मंधाना...

23 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. परविंदर अवाना को जूनियर चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भारत के पूर्व तेज गेंदबाज परविंदर अवाना को क्रिकेट सलाहकार समिति...