Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान के कारण गई ICC के CEO की नौकरी, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले करोड़ों रुपये के घपले से मचा बवाल

पाकिस्तान के कारण गई ICC के CEO की नौकरी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले करोड़ों रुपये के घपले से मचा बवाल

Champions Trophy 2025 (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से तीन हफ्ते पहले, आईसीसी के CEO ज्योफ एलार्डिस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने मंगलवार रात एक मीडिया विज्ञप्ति के जरिए इसकी घोषणा की।

हालांकि, इस फैसले के लिए कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माना जा रहा है कि वेस्टइंडीज और अमेरिका में हुए पिछले टी-20 विश्व कप में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था की स्थिति, साथ ही आगामी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बोर्ड सदस्यों के समक्ष स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत न करने के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।

जय शाह के चेयरमैन बनने के बाद ज्योफ एलार्डिस पर था दबाव 

चैंपियंस ट्रॉफी के शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं, जबकि पाकिस्तान अब तक स्टेडियम निर्माण कार्य पूरा नहीं कर सका है। आईसीसी ने एलार्डिस से इस पर रिपोर्ट मांगी थी, जो उन्होंने नहीं सौंपी। सूत्रों के अनुसार, जय शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद से एलार्डिस पर काफी दबाव था, क्योंकि लगातार दो बड़े टूर्नामेंटों को लेकर सवाल उठ रहे थे। अब आईसीसी उनके उत्तराधिकारी की तलाश शुरू करेगा।

इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने मीडिया को बताया

“टी20 विश्व कप के लिए ऑडिट अभी भी जारी है और कई असहज सवाल उठाए गए हैं। एलार्डिस को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान में स्टेडियमों की तैयारी का प्रभारी माना जाता था। आयोजन स्थलों का नवीनीकरण किया जा रहा है, लेकिन वे अभी तैयार नहीं हैं। ICC बोर्ड इस घटनाक्रम से खुश नहीं था।”

ICC एक बड़े पुनर्गठन से गुजरेगा

ICC के बयान में कहा गया है कि ICC बोर्ड प्रतिस्थापन की पहचान करने के लिए अगले कदम उठाएगा। शाह ने बयान में कहा-

“ICC बोर्ड की ओर से, मैं ज्योफ को उनके मुख्य कार्यकारी के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उनके नेतृत्व और प्रतिबद्धता के लिए ईमानदारी से धन्यवाद देना चाहता हूं। उनके प्रयासों ने वैश्विक स्तर पर क्रिकेट को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हम उनकी सेवा के लिए वास्तव में आभारी हैं और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।”

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

India Women vs Hong Kong, China Women (Image Credit- Twitter X) Women’s Asia Cup 2026, India Women vs Hong Kong Women: जारी महिला एशिया कप का 7वां मैच भारत और...

Duleep Trophy: ये रही सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाली टाॅप-4 टीमें 

Duleep Trophy 2026–27: Full Schedule, Squads, Match Timings, and Live Streaming Details (image via X) भारत का प्रतिष्ठित घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट दलीप ट्राॅफी इस समय प्रगति पर है।...

‘वह पाकिस्तान के खिलाफ लगातार ट्वीट करते रहते हैं’ पूर्व भारतीय स्टार पर वसीम अकरम ने किया बड़ा कमेंट

Wasim Akram (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के साथ अपने रिश्ते और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को...

हो गया दूध का दूध और पानी का पानी, रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर आखिरकार BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है। खासतौर पर 2027 वनडे वर्ल्ड...