Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान के इन चार पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों को पीसीबी Hall of Fame में किया गया शामिल, जानें इन खिलाड़ियों के बारे में?

पाकिस्तान के इन चार पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों को पीसीबी Hall of Fame में किया गया शामिल, जानें इन खिलाड़ियों के बारे में?

PCB (Image Credit- Twitter)

हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चार पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों को पीसीबी Hall of Fame में शामिल किया है। इन हाल ऑफ फेम खिलाड़ियों को पूर्व क्रिकेटर, महिला क्रिकेटरों और पत्रकारों के 11 सदस्यीय स्वतंत्र पैनल द्वारा चुना गया है।

इस पैनल में वोटिंग करने वाले 11 सदस्यों में वसीम अकरम, जहीर अब्बास (पीसीबी हॉल ऑफ फेमर्स), अजहर अली (पूर्व पाकिस्तानी कप्तान), बिस्माह मारूफ, नैन आबिदी (पूर्व महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर), माजिद भट्टी, मोही शाह, मोहम्मद याकूब शामिल थे। साथ ही इस पैनल में नौमान नियाज, सवेरा पाशा और जाहिद मकसूद जैसे क्रिकेट पत्रकार और विश्लेषक भी शामिल थे।

इन खिलाड़ियों को PCB Hall of Fame में शामिल किया गया

बता दें कि पीसीबी ने हाल में ही पाकिस्तानी टीम के पूर्व चार बड़े क्रिकेटरों इंजमाम-उल-हक, मिस्बाह-उल-हक, मुश्ताक अहमद और सईद अनवर को हाल ऑफ फेम में शामिल करने की घोषणा की है। हाल में ही पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने इन खिलाड़ियों को हाल ऑफ फेम शामिल करने को लेकर एक पीसीबी के हवाले से कहा-

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से, मैं इन चार क्रिकेट दिग्गजों को पीसीबी हाल ऑफ फेम में शामिल होने पर हार्दिक बधाई देता हूं। यह सम्मान पाकिस्तान क्रिकेट और वैश्विक खेल में उनके शानदार योगदान के लिए एक श्रद्धांजलि है।

पाकिस्तान भाग्यशाली है कि उसे ऐसे असाधारण खिलाड़ी मिले हैं जिन्होंने वैश्विक मंच पर अपने स्किल और खेल स्किल का प्रदर्शन किया है। मुझे उम्मीद है कि हमारे महत्वाकांक्षी क्रिकेटर इन आइकनों को देखेंगे और उनके नक्शेकदम पर चलने का प्रयास करेंगे, उनकी विरासत को आगे बढ़ाएंगे और एक क्रिकेट पावरहाउस के रूप में पाकिस्तान की स्थिति को मजबूत करना जारी रखेंगे।

इसके साथ ही अब ये चार क्रिकेटर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हाल ऑफ फेम शामिल होने के साथ ही उस एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं। जिसमें अब्दुल कादिर, फजल महमूद, हनीफ मोहम्मद, इमरान खान, जावेद मियांदाद, वसीम अकरम, वकार यूनिस, यूनिस खान और जहीर अब्बास जैसे दिग्गज क्रिकेटर मौजूद हैं।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...