Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद यह रही आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की लेटेस्ट अंक तालिका

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद यह रही आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की लेटेस्ट अंक तालिका

Pakistan Team (Pic Source-X)

मुल्तान की मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया था। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने 127 रन से जीत दर्ज की और दो मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की ओर से सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र की पाकिस्तान की पांचवीं जीत है।

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज को जीत कर यह शानदार उपलब्धि अपने नाम की थी जबकि ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया को 3-1 से हराया था। ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है।

पाकिस्तान की बात की जाए तो टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र की अंक तालिका में आठवें पायदान पर है। वेस्टइंडीज की बात की जाए तो टीम ने अभी तक इस चक्र में सिर्फ दो ही जीत दर्ज की है और वो अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है।

पाकिस्तान ने पहले टेस्ट को किया अपने नाम

मुकाबले की बात की जाए तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 230 रन बनाए थे जिसके जवाब में वेस्टइंडीज अपनी पहली पारी में 137 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान की ओर से पहली पारी में साजिद खान ने चार विकेट झटके जबकि नोमान अली ने 5 विकेट अपने नाम किए।

मेजबान दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 157 रन पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की ओर से Jomel Warrican ने 7 विकेट झटके। वेस्टइंडीज टीम भी दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 123 रन पर ढेर हो गई।

पाकिस्तान की ओर से दूसरी पारी में साजिद खान ने पांच विकेट झटके जबकि अबरार अहमद ने चार विकेट हासिल किए। एक विकेट नोमान अली ने लिया। इसी के साथ दो मैच की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान ने 1-0 की बढ़त बना ली है। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट 25 जनवरी से मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स का टूर्नामेंट में जीत से आगाज, लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया 

Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन का पांचवां मैच आज 1 अप्रैल, बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के...

LSG vs DC, Top 10 Memes: लखनऊ बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, LSG vs DC: Top 10 memes (image via X) समीर रिजवी ने नाबाद 70 रन बनाए, जिसकी बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने आज रात लखनऊ में आईपीएल 2026 के...

IPL 2026: LSG के लिए ओपनिंग करते हुए दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए ऋषभ पंत, देखें वायरल वीडियो

IPL 2026: Rishabh Pant (image via X) लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का बैटिंग की शुरुआत करने का चौंकाने वाला फैसला, इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के...

IPL 2026: टीम इंडिया से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल की GT के खिलाफ दमदार वापसी की इरफान पठान ने की तारीफ

Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में युजवेंद्र चहल ने शानदार वापसी करते हुए सभी का ध्यान अपनी...