Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम को देना चाह रहे थे हरभजन सिंह ढेर सारी शुभकामनाएं, लेकिन हो गई पूर्व स्पिनर से बड़ी गलती

पाकिस्तान ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम को देना चाह रहे थे हरभजन सिंह ढेर सारी शुभकामनाएं, लेकिन हो गई पूर्व स्पिनर से बड़ी गलती

Harbhajan Singh on Arshad Nadeem and Neeraj Chopra (Pic Source-X)

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने हाल ही में पाकिस्तान के नए ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम के ‘X’ में फेक अकाउंट पर गलती से रिएक्ट कर दिया है। बता दें, इस फेक अकाउंट में अरशद नदीम और भारत के नीरज चोपड़ा की साथ में तस्वीर को साझा किया गया था जिसमें हरभजन सिंह ने दोनों की प्रशंसा करते हुए रिएक्ट किया।

अरशद नदीम ने 8 अगस्त को पेरिस ओलंपिक 2024 के जैवलिन थ्रो के फाइनल इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया जबकि नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीता। अरशद नदीम के फेक अकाउंट पर नीरज के साथ की तस्वीर को साझा करते हुए इसके कैप्शन पर लिखा गया कि, ‘हम लोग हमेशा Natural दोस्त रहेंगे।’

इस पर हरभजन सिंह ने रिएक्ट किया कि, ‘अरशद आपको मुबारक हो। बहुत ही अच्छी तस्वीर है। खेल हमेशा सबको एक साथ जोड़ता है।’

यह रहा हरभजन सिंह का ट्वीट:

पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक को जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने ANI को बताया कि, ‘आज का दिन अरशद का था। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया लेकिन अभी भी कुछ ऐसी चीजें हैं जो मुझे और बेहतर करने की जरूरत है। हमें हमेशा ही काफी अच्छा लगता है जब खिलाड़ी देश के लिए मेडल जीतता है। अब अपने खेल को और बेहतर करने की जरूरत है।’

नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम आपस में काफी अच्छे दोस्त रहे हैं। दोनों ही एक दूसरे का काफी सम्मान करते हैं और दोनों ही एथलीट को एक दूसरे की हमेशा जमकर तारीफ करते हुए देखा जाता है। पेरिस ओलंपिक 2024 के जैवलिन थ्रो इवेंट के बाद नीरज चोपड़ा की मां ने ANI से कहा कि, ‘हम लोग रजत पदक से खुश हैं। एक जिसने गोल्ड (अरशद नदीम) जीता है वो भी मेरा बेटा है।’

अगले साल क्रिकेट खेल में पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेला जाना है। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक सरकार ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाने से मना कर दिया है। बहुत जल्द इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भारतीय टीम के भाग लेने को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आ सकता है।

আরো ताजा खबर

33 की उम्र में सरांश जैन का सपना हुआ पूरा, पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह

Saransh and Kartikeya (Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन ने आखिरकार अपने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भारतीय टेस्ट टीम में जगह...

ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

2027 ODI World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की नई ब्रांड लोगो का आधिकारिक ऐलान कर दिया...

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’

Daren Sammy Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर, मुख्य कोच डैरेन...

31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?...