Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को बड़ी राहत, कोचों के अनुरोध के बाद PCB ने रोकी खिलाड़ियों पर होने वाली अनुशासनात्मक कार्रवाई

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को बड़ी राहत, कोचों के अनुरोध के बाद PCB ने रोकी खिलाड़ियों पर होने वाली अनुशासनात्मक कार्रवाई

Pakistan Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही खत्म हुए आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। टीम को जिस तरह से डेब्यू कर रही यूएसए और चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, उसको लेकर पाक टीम की काफी आलोचना हुई थी।

तो वहीं इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड का दौरा भी किया था, जहां पर इंग्लैंड के साथ वह टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आई थी। इस दौरे पर कुछ खबर सामने आई थी कि कुछ खिलाड़ियों का सपोर्ट स्टाफ और कोच से नोंकझोंक हुई है।

इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इन खिलाड़ियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए एक कमिटी गठित करने की घोषणा की थी, जिसमें शाहीन अफरीदी का नाम मुख्य रूप से शामिल था।

हालांकि, अब अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के वर्तमान कोचों के अनुरोध पर पीसीबी ने खिलाड़ियों पर होने वाली अनुशासनात्मक कार्रवाई को होल्ड पर डाल दिया है।

PCB सोर्स ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ((PCB) से करीब से जुड़े एक सोर्स ने टाइम्स नाउ के हवाले से कहा- लेकिन अब तक बोर्ड संविधान के अनुसार अनुशासन समिति का गठन नहीं किया गया है।

सोर्स ने आगे कहा- कोचों ने पीसीबी चेयरमैन को आश्वासन दिया कि उन्हें टीम को व्यवस्थित करने और टीम के भीतर किसी भी मुद्दे को दूर करने के लिए समय दिया जाना चाहिए। उनका कहना था कि मामला इतना गंभीर नहीं है कि ड्रेसिंग रूम में इसका समाधान न किया जा सके।

साथ ही आपको बता दें कि अगस्त में पाकिस्तान की बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में रोटेशन पाॅलिसी के तहत शाहीन अफरीदी को आराम दिया जा सकता है। सोर्स ने आगे टीम की पाॅलिसी को लेकर कहा- ये बात सच है कि टीम में रोटेशन पाॅलिसी इस्तेमाल होने वाली है।

हेड कोच कुछ खिलाड़ियों को आराम देने और उनके वर्कलोड को मैनेज करने के बारे में कप्तानों से बात करेंगे, लेकिन केवल उन खिलाड़ियों को, जिन्होंने पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, आगामी सीजन के लिए टीम से बाहर किया जा सकता है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...

1 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से...

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...