
Pakistan Team (Pic Source:X)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम आगामी समय में काफी सारा एक्शन पैक्ड क्रिकेट खेलती हुई नजर आएगी। बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टीम के 2024-25 सीजन के क्रिकेट शेड्यूल की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान के होम क्रिकेट सीजन की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से होगी, और उसके बाद उसे क्रमश: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है।
तो वहीं पिछले दो दशकों में पाकिस्तान का यह सबसे व्यस्त रेड बाॅल क्रिकेट का घरेलू सीजन होने वाला है। आगामी सीजन से पहले पाकिस्तान ने कभी भी इतने सारे मैच नहीं खेले हैं। इस बार घर पर पाकिस्तान कुल 7 टेस्ट मैच खेलती हुई नजर आएगी, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के सीजन का भी हिस्सा होने वाले हैं।
अगले साल करेगी पाकिस्तान चैंपियंस ट्राॅफी की मेजबानी
गौरतलब है कि इस बार चैंपियंस ट्राॅफी की मेजबानी के अधिकार पाकिस्तान के पास है। इस बार मल्टीनेशन टूर्नामेंट में वर्ल्ड क्रिकेट की टाॅप 8 टीमें खेलती हुई नजर आएगी। पाकिस्तान क्रिकेट टीम टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है।
हालांकि, भारतीय टीम के इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने को लेकर अभी तक कोई भी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। अगर टीम इंडिया चैंपियंस ट्राॅफी के लिए पाकिस्तान दौरे पर नहीं गई, तो उसके मैच श्रीलंका या यूएई में से किसी एक जगह पर हो सकते हैं।
देखें पाकिस्तान का होम क्रिकेट सीजन का शेड्यूल 2024-25
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज
अगस्त 21 – अगस्त 25, पहला टेस्ट, रावलपिंडी
अगस्त 30 – सितंबर 3, दूसरा टेस्ट, कराची
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज
अक्टूबर 7 – अक्टूबर 11, पहला टेस्ट, मुल्तान
अक्टूबर 15 – अक्टूबर 19, दूसरा टेस्ट, कराची
अक्टूबर 24 – अक्टूबर 28, तीसरा टेस्ट, रावलपिंडी
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज
जनवरी 16 – जनवरी 20, पहला टेस्ट, कराची
जनवरी 24 – जनवरी 28, दूसरा टेस्ट, मुल्तान
ट्राई सीरीज- बनाम न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका
फरवरी 8 – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, मुल्तान
फरवरी 10 – न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका, मुल्तान
फरवरी 12 – पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, मुल्तान
फरवरी 14 – फाइनल, मुल्तान
चैंपियंस ट्राॅफी
फरवरी 19 – मार्च 9
न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स
ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन
SM Trends: 1 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

