Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तानी कोच जेसन गिलिप्सी और गैरी कस्टर्न ने PCB से कहा- ‘कप्तान शान मसूद और बाबर आजम को सस्पेंड मत करो’

पाकिस्तानी कोच जेसन गिलिप्सी और गैरी कस्टर्न ने PCB से कहा- कप्तान शान मसूद और बाबर आजम को सस्पेंड मत करो

Gary Kirsten and Jason Gillespie (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के व्हाइट बाॅल और रेड बाॅल क्रिकेट कोच गैरी कस्टर्न व जेसन गिलिप्सी ने हाल में ही बड़ा बयान देते हुए, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को कहा है कि वे सभी फाॅर्मेट में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद, किसी जल्दबाजी में टीम का कप्तान न बदले।

गौरतलब है कि क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के राउंड राॅबिन से बाहर होने के बाद, बाबर आजम को कप्तानी से सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद शाहीन को टी20 टीम की कमान मिली, और एक खराब सीरीज के बाद उन्हें भी सस्पेंड कर दिया गया।

तो वहीं टेस्ट क्रिकेट में बाबर को शान मसूद ने रिप्लेस किया, और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से हारने के बाद, मसूद भी कप्तानी के पद से हटाया जा सकते हैं। हालांकि, अब इसको लेकर हाल में ही पीसीबी के एक सीनियर सोर्स ने बड़ा बयान दिया है।

पीसीबी सोर्स ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के एक सीनियर सोर्स ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में इंडिया टुडे के हवाले से कहा- कप्तानों को बदलने पर कोई चर्चा नहीं हुई है, क्योंकि पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कप्तानी पर फैसला दो कोचों और चयनकर्ताओं पर छोड़ दिया है। गैरी कस्टर्न और जेसन गिलिस्पी बहुत स्पष्ट हैं कि शान और बाबर दोनों को उनकी नेतृत्व क्षमताओं का आकलन करने से पहले उचित समय दिए जाने की आवश्यकता है।

पीसीबी के इस सीनियर सोर्स द्वारा दिए इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दोनों कोचों ने पीसीबी को साफ कहा है कि मसूद और आजम को खुद को साबित करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। हालांकि, अब देखने लायक बात होगी कि बांग्लादेश के खिलाफ मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ अक्टूबर में होने वाली तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में कैसा प्रदर्शन करती है?

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...