Skip to main content

ताजा खबर

पहले ही नेट सेशन में चोटिल हो गए क्या Rishabh Pant, ये तस्वीरें टेंशन दे सकती हैं आप लोगों को

पहले ही नेट सेशन में चोटिल हो गए क्या Rishabh Pant, ये तस्वीरें टेंशन दे सकती हैं आप लोगों को

(Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दुबई पहुंच गई है, वहीं जब टीम दुबई की यात्रा कर रही थी तो उस दौरान Rishabh Pant साथी खिलाड़ियों के साथ काफी मजाक-मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे। इस बीच एक ऐसी खबर आई है, जो पंत से जुड़ी है और इस खबर को पढ़ने के बाद आपको टेंशन हो सकती है।

शायद केएल राहुल हो टीम की पहली पसंद

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम के पास विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर दो खिलाड़ी हैं, पहला नाम केएल राहुल का है और दूसरा नाम Rishabh Pant का है। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में पंत को एक भी मैच में मौका नहीं मिला, सभी मैच केएल राहुल ने खेले थे। ऐसे में हो सकता है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भी केएल राहुल टीम की पहली पसंद हो और ये बात टीम के कोच गौतम गंभीर भी बोल चुके हैं।

अभ्यास के दौरान Rishabh Pant के घुटने पर जा लगी गेंद

*ICC एकेडमी में अभ्यास के दौरान Rishabh Pant के घुटने पर लगी गेंद।
*हार्दिक पांड्या ने जो शॉट मारा था, वो गेंद जा लगी थी पंत के लेफ्ट घुटने पर।
*हार्दिक भागकर गए पंत के पास, मेडिकल टीम ने लगाया पंत के घुटने पर Ice Pack
*बाद में घुटने पर पट्टी बांधकर बल्लेबाजी भी करने उतर गए थे ऋषभ पंत ।

Rishabh Pant की ये तस्वीरें सामने आई हैं सोशल मीडिया पर

खुद पंत ने एक शानदार रील वीडियो शेयर की थी

जी हां, हाल ही में ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर की थी, ये रील वीडियो उनके होटल रूम की थी। जहां इस वीडियो में पंत अपने Kit Bag को जमाते हुए नजर आ रहे थे, साथ ही वो हर एक चीज को चैक कर के रख रहे थे खासकर बल्लों को। वहीं इस रील पर एक फैन ने कमेंट कर लिखा था कि- भाई एक बैग और ले कर जाना चाहिए आपको, ट्रॉफी उस बैग में ही लेकर आना। वैसे टीम इंडिया का पहला मैच इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश से होगा, जो 20 तारीख को खेला जाएगा।

आप भी देखो पंत की ये नई रील वीडियो

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...