Skip to main content

ताजा खबर

पहले से काफी ज्यादा बदल गए हैं Virat Kohli, मैदान के बाहर उनका एक अलग रूप नजर आता है

Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के बल्लेबाज Virat Kohli पहले से काफी ज्यादा बदल गए हैं, जहां क्रिकेट के मैदान के बाहर उनका एक अलग ही रूप नजर आता है। कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का का अब ज्यादा से ज्यादा ध्यान पाठ-पूजा में रहता है, इसी कड़ी में ये कपल वृंदावन पहुंचा था और उसका वीडियो सुपर वायरल हुआ था।

वृंदावन में खास जगह पहुंचे थे Virat Kohli और अनुष्का

जी हां, क्रिकेट से मिले ब्रेक के बीच Virat Kohli अपनी वाइफ अनुष्का के साथ वृंदावन पहुंचे थे, जहां दोनों प्रेमानंद महाराज का आर्शीवाद लेने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों के साथ में वामिका और अकाय भी मौजूद थे, साथ ही अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से काफी बात की थी और प्रेमानंद महाराज जी ने विराट-अनुष्का की जमकर तारीफ की थी।

Virat Kohli अपने फैन्स की काफी Respect करते हैं

*वृंदावन से टीम इंडिया के बल्लेबाज Virat Kohli की एक तस्वीर आई है सामने।
*तस्वीर में विराट नजर आए अपने एक फैन के साथ, दिख रहे थे काफी ज्यादा खुश।
*पहले से काफी ज्यादा बदल गए हैं विराट कोहली, अपने फैन्स की करते हैं इज्जत।
*फैन्स का कहना है कि प्रेमानंद महाराज से मिलकर कोहली फिर से अच्छी बल्लेबाजी करेंगे।

वृंदावन से ये तस्वीर सामने आई है Virat Kohli की

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vrindavan Marg (@vrindavan_marg)

आप भी देखो ये वायरल हुआ वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhajan Marg Official (@bhajanmarg_official)

इंग्लैंड के खिलाफ शायद ही वनडे सीरीज खेले विराट

जल्द ही टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच वाइट बॉल सीरीज का आगाज होगा, जहां पहले टी20 और फिर वनडे सीरीज होगी। ऐसे में विराट टी20 इंटरनेशनल से संन्यास तो ले चुके हैं, वहीं खबर ये है कि कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से आराम मिल सकता है। विराट के अलावा रोहित और बुमराह भी इस सीरीज में नजर ना आए, ऐसे में ये तीनों खिलाड़ी लंबे ब्रेक के बाद सीधे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे। टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी में सारे मैच दुबई में खेले जाएंगे, साथ ही भारतीय टीम के ग्रुप में न्यूजीलैंड के अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम है।

আরো ताजा खबर

CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर 

Mike Hussey (Image Credit- Twitter X) आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खिलाड़ी और बतौर बल्लेबाजी कोच 8 साल काम करने के बाद, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व मिस्टर क्रिकेट...

6 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली पांच बार की...

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...

Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने...