Skip to main content

ताजा खबर

पहली पारी में शतक, दूसरी पारी में पांच विकेट हॉल लेकर आर अश्विन ने अपने नाम किया ये अवॉर्ड

पहली पारी में शतक दूसरी पारी में पांच विकेट हॉल लेकर आर अश्विन ने अपने नाम किया ये अवॉर्ड

R Ashwin (Photo Source: X)

भारत और बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए तीन बल्लेबाजों ने मुश्किल स्थिति में आकर शतक लगाए। आर अश्विन ने पहली पारी में 113 रनों की पारी खेलकर भारत को मुश्किलों से बाहर निकाला था। उन्होंने ये पारी उस समय में खेली जब टीम ने 144 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद दूसरी पारी में ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने उस समय टीम की कमान संभाली जब भारत 67 के स्कोर पर तीन विकेट गंवाकर दिक्कतों में था। ऐसे में यह तीनों ही बल्लेबाज प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के हक़दार थे, लेकिन अश्विन ने तीसरे और चौथे दिन गेंदबाजी में कमाल दिखाया और पंत-गिल को इस लिस्ट में पछाड़ मैच के हीरो बने। अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए। उन्हें इस ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड दिया गया।

अश्विन के टेस्ट करियर का यह 9वां प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड है और वह भारत के लिए सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीतने वाले छठे प्लेयर बन गए हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर (14), राहुल द्रविड़ (11), रवींद्र जडेजा (10), विराट कोहली (10) और अनिल कुंबले (10) उनसे आगे हैं।

अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने उम्दा प्रदर्शन के दम पर कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। वहीं अश्विन ने चेन्नई टेस्ट की चौथी पारी में 6 विकेट चटकाए। इसी के साथ वह भारत के लिए चौथी पारी में सबसे ज्यादा 99 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने दिग्गज अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया है।

टेस्ट मैच की चौथी पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

99 आर अश्विन

94 अनिल कुंबले

60 बिशन बेदी

54 इशांत शर्मा/रवींद्र जडेजा

ऑफ स्पिनर अश्विन दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक ही मैदान पर दो बार टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ा है और पांच विकेट हॉल भी लिया। अश्विन ने चेन्नई में 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ 106 रन बनाए थे और 43 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। इस मैच में उन्होंने 133 गेंदों में 113 रन बनाए थे और 88 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे

India’s Cramped New Zealand Tour Schedule Forces Rest for Gill, Bumrah Ahead of Tests (image via getty) NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे ने टीम मैनेजमेंट के...

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...