Skip to main content

ताजा खबर

पर्थ टेस्ट मैच में जायसवाल ने काटा बवाल, शतक लगाकर तोड़े कई रिकार्ड्स, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

Yashasvi Jaiswal Century (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपना चौथा टेस्ट शतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर यह उनका पहला शतक है, वहीं सेना (SENA) देशों में भी यह यह उनका पहला सैंकड़ा है। जायसवाल ने इससे पहले तीन में से दो शतक भारत में तो एक शतक वेस्टइंडीज में लगाया था।

शतक लगाकर यशस्वी जायसवाल ने तोड़े कई बड़े रिकार्ड्स

यशस्वी ने पर्थ में अपना यह शतक छक्के के साथ पूरा किया। जोश हेजलवुड की गेंद पर अपर कट लगाते हुए जायसवाल ने पीछे की तरफ 6 रन बटोरे और सेंचुरी पूरी की। इस शतक के साथ ही जायसवाल ने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए और सचिन तेंदुलकर व सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के लीजेंड्री क्लब में भी अपनी जगह बनाई।

यशस्वी जायसवाल ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले मात्र तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। उनसे पहले यह कारनामा एम.एल.जयसिम्हा और सुनील गावस्कर ने किया था। ऑस्ट्रेलिया में बतौर भारतीय बल्लेबाज अपने पहले टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है। सबसे खास बात ये है कि गावस्कर और जायसवाल का ये शतक दूसरी पारी में आए हैं।

101 – एमएल जयसिम्हा, ब्रिसबेन, 1967-68

113 – सुनील गावस्कर, ब्रिसबेन, 1977-78

101* – यशस्वी जायसवाल, पर्थ, 2024

23 साल की उम्र से पहले सर्वाधिक टेस्ट शतक (भारत)

8 – सचिन तेंदुलकर

5 – रवि शास्त्री

4 – सुनील गावस्कर

4- विनोद कांबली

4- यशस्वी जयसवाल*

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक बनाने वाले सबसे युवा भारतीय

18 साल 253 दिन – सचिन तेंदुलकर सिडनी में

18 साल 283 दिन – सचिन तेंदुलकर पर्थ में

21 साल 091 दिन – ऋषभ पंत सिडनी में

22 साल 042 दिन – दत्तू फडकर एडिलेड में

22 साल 263 दिन – केएल राहुल सिडनी में

22 साल 330 दिन – यशस्वी जायसवाल पर्थ में*

23 साल 080 दिन – विराट कोहली एडिलेड में

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों की टीम इंडिया से हो सकती है छुट्टी

3 players India England T20I series (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। सीरीज हारने के बाद टीम...

क्या सच में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार थे वैभव सूर्यवंशी?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन और एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जीतने वाले, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को...

MCG में पीएम मोदी ने स्टीव वॉ को दिया खास तोहफा, यादगार पल ने जीता दिल

PM Narendra Modi steve waugh (Image credit Twitter – X) भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया। इस मौके पर उनके...

स्टोक्स विवाद के बाद ECB का बड़ा एक्शन, इंग्लिश प्लेयर्स पर शराब को लेकर सख्त नियम लागू

England (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने खिलाड़ियों के लिए शराब के सेवन को लेकर नए और कड़े नियम लागू किए हैं। यह फैसला कप्तान बेन...