Skip to main content

ताजा खबर

पर्थ टेस्ट मैच के लिए मांजरेकर ने चुनी Team India की प्लेइंग XI, सरफराज और एक ऑलराउंडर को किया बाहर

Sanjay Manjrekar (Photo Source: X/Twitter)

टीम इंडिया 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट पर्थ में खेलेगी। इस मैच के शुरू होने से पहले सभी के मन में एक ही सवाल है कि इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI क्या होगी। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने अपनी राय रखी और बताया कि वे अपनी टीम में किस-किस खिलाड़ी को चाहते हैं।

अभी तक ज्यादातर पूर्व क्रिकेटरों ने पहले टेस्ट के लिए जो-जो टीमें चुनी हैं, उनमें सिर्फ एक ही स्पिनर को खिलाने की बात कही है, लेकिन संजय मांजरेकर पर्थ टेस्ट के लिए तीन फ़ास्ट बॉलर और दो स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरना चाहते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी प्लेइंग XI में ओपनर के रूप में केएल राहुल को भी जगह नहीं दी है।

पर्थ टेस्ट मैच के लिए Sanajay Manjrekar ने चुनी Team India की प्लेइंग XI

संजय मांजरेकर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर बात करते हुए कहा कि वे ओपनर के तौर पर अभिमन्यु ईश्वरन को देखना चाहते हैं, क्योंकि उनको बैकअप ओपनर के रूप में ही टीम में जगह मिली थी। आप केएल राहुल को मिडिल ऑर्डर में मौका दे रहे हैं तो उनको वहीं खिलाइए। वहीं, नंबर तीन पर मांजरेकर ने ध्रुव जुरेल को जगह दी है।

जुरेल को लेकर उन्होंने कहा कि, वे पिछली इंडिया ए सीरीजों में नंबर तीन पर खेले हैं। हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ रन भी बनाए हैं और अभ्यास मैच में भी दमदार लय में नजर आए हैं। ऐसे में नंबर तीन के लिए जुरेल परफेक्ट खिलाड़ी हैं। मांजरेकर ने सरफराज खान को मौका नहीं दिया है, उनकी जगह केएल राहुल को नंबर 6 पर रखा है।

पूर्व क्रिकेटर नंबर 7 पर रवींद्र जडेजा और 8 पर वे वॉशिंगटन सुंदर के साथ गए हैं। इनके अलावा तीन तेज गेंदबाजों को उन्होंने अपनी टीम में जगह दी है। जसप्रीत बुमराह के साथ उन्होंने मोहम्मद सिराज और आकाश दीप को चुना है। हालांकि, टीम मैनेजमेंट चार तेज गेंदबाज या फिर तीन तेज गेंदबाज और एक पेस ऑलराउंडर नितीश रेड्डी के साथ पर्थ टेस्ट में उतर सकती है।

संजय मांजरेकर की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, ध्रुव जुरेल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप

আরো ताजा खबर

ENG W vs IND W: एकमात्र टेस्ट मैच में 285 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, स्मृति ने बनाए शानदार 83 रन 

Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X) आज 10 जुलाई, शुक्रवार से ऐतिहासिक लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। यह...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों की टीम इंडिया से हो सकती है छुट्टी

3 players India England T20I series (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। सीरीज हारने के बाद टीम...

क्या सच में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार थे वैभव सूर्यवंशी?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन और एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जीतने वाले, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को...

MCG में पीएम मोदी ने स्टीव वॉ को दिया खास तोहफा, यादगार पल ने जीता दिल

PM Narendra Modi steve waugh (Image credit Twitter – X) भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया। इस मौके पर उनके...