Skip to main content

ताजा खबर

“पंत अगर 40-50 गेंदें खेलने लगे तो वह भारत के लिए….”- वर्ल्ड कप विनर ने Rishabh Pant को दी खास सलाह

“पंत अगर 40-50 गेंदें खेलने लगे तो वह भारत के लिए….”- वर्ल्ड कप विनर ने Rishabh Pant को दी खास सलाह
Rishabh Pant (Photo Source: Getty Images)

पूर्व भारतीय क्रिकेट सुरेश रैना ने ऋषभ पंत के महत्व और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी T20I और वनडे सीरीज के बारे में अपनी राय साझा की। पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में अधिक ‘जिम्मेदारी’ के साथ बल्लेबाजी करने के लिए कहा है।

हालांकि, अभी भी यह पक्का नहीं है कि ऋषभ पंत वनडे और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पहली पसंद के विकेटकीपर होंगे या नहीं, क्योंकि केएल राहुल के आंकड़े इस फॉर्मेट में बतौर विकेटकीपर दमदार हैं। ऐसे में वे दस्ताने संभालने के लिए सबसे बड़े दावेदार हैं। 31 मैचों के बाद पंत का 50 ओवर का रिकॉर्ड औसत दर्जे का है। उनका औसत इस फॉर्मेट में 33.5 का है और सिर्फ 871 रन रन बनाए हैं।

Suresh Raina ने Rishabh Pant को दी अहम सलाह

सुरेश रैना ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, “उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग में बहुत सुधार किया है, ऋषभ पंत को ज्यादा जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा, क्योंकि यह 50 ओवर का टूर्नामेंट है। इंग्लैंड के साथ होने वाले आगामी सीरीज में आपको 3 वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने हैं, यह ऋषभ पंत के लिए अच्छा मौका होगा।” सुरेश रैना ने कहा कि मिडिल ऑर्डर में अगर ऋषभ पंत 40-50 गेंदें खेलने लगे तो वह भारत के लिए मैच को फिनिश कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, “यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कैसे खेलते हैं, मुझे लगता है कि अगर यशस्वी शीर्ष क्रम में नहीं खेलते हैं तो ऋषभ पंत की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी, वह चौथे स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, वह हार्दिक से पहले बल्लेबाजी करने भी आ सकते हैं, क्योंकि अगर ऋषभ 40-50 गेंदें खेलते हैं तो वह मैच को फिनिश कर सकते हैं।

उसे खुद से कहना होगा कि अगर मैं पचास गेंदें खेलता हूं तो मैं 80-100 रन बना सकता हूं, लेकिन उसके लिए क्रीज पर कुछ समय बिताना महत्वपूर्ण है। अगर वह कोई गलती करता है तो उसे बहुत नुकसान होगा, क्योंकि उसके पास वह प्रतिभा है, उसके पास वह क्षमता है, वह भारतीय टीम के लिए एक्स फैक्टर बनने जा रहा है।”

আরো ताजा खबर

टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट हॉल की लिस्ट में मिचेल स्टार्क से आगे तैजुल इस्लाम

Taijul Islam (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए नया इतिहास रच...

‘यह बहुत सम्मान की बात होगी’ इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान बनने की संभावना पर हैरी ब्रूक

Harry Brook (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज और मौजूदा व्हाइट-बॉल कप्तान हैरी ब्रूक ने पहली बार टेस्ट टीम की कप्तानी को लेकर खुलकर अपनी राय रखी...

“मुझे ऐसा कुछ नहीं दिखता”: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की मांग और हाइप पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर बना हुआ...

इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले नेट्स में गरजे वैभव सूर्यवंशी; भारतीय स्टार गेंदबाजों की जमकर की धुनाई, देखें वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi Smashes Senior India Bowlers in Nets Ahead of England T20Is (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20आई से पहले डरहम में भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान...