Skip to main content

ताजा खबर

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ICC ने जारी किया शेड्यूल, भारत-पाक मैच इस दिन

Women’s T20 WC 2026 India vs Pakistan (Image credit Twitter - X)
Women’s T20 WC 2026 India vs Pakistan (Image credit Twitter – X)

महिला टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबलों की घोषणा कर दी गई है। यह टूर्नामेंट 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। पिछले महीने नेपाल में हुए क्वालीफायर के बाद 12 टीमों की लाइन-अप पूरी हुई। बांग्लादेश, आयरलैंड, नीदरलैंड और स्कॉटलैंड ने क्वालीफाई कर मेजबान इंग्लैंड समेत बाकी बड़ी टीमों के साथ जगह बनाई है।

टूर्नामेंट का पहला मैच 12 जून को बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। सबसे बड़ा मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में भारत और पाकिस्तान के बीच होगा, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 20 जून को हेडिंग्ले में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड आमने-सामने होंगे। यह पहली बार होगा जब दोनों टीमें इंग्लैंड की धरती पर किसी पुरुष या महिला विश्व कप में भिड़ेंगी।

आयरलैंड 13 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। 16 जून को हैम्पशायर बाउल में उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा। वहीं बांग्लादेश को 17 जून को ऑस्ट्रेलिया और 25 जून को भारत जैसी मजबूत टीमों से खेलना है।

पहली बार नीदरलैंड की एंट्री

नीदरलैंड पहली बार महिला टी20 विश्व कप में हिस्सा लेगा। टीम की कप्तान ने इसे ऐतिहासिक पल बताया है। स्कॉटलैंड की कप्तान कैथरीन ब्राइस ने कहा कि इंग्लैंड में खेलना उनके लिए लगभग घरेलू माहौल जैसा होगा। आयरलैंड की कप्तान गैबी लुईस और बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने भी क्वालीफाई करने पर खुशी जताई।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने कहा कि यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट के विकास में एक और बड़ा कदम होगा। ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड शामिल हैं।

ग्रुप 2 में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड की टीमें हैं। यह विश्व कप महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक और रोमांचक आयोजन साबित होने की उम्मीद है।

महिला टी20 विश्व कप 2026 का फुल शेड्यूल

तारीख मैच वेन्यू समय (आईएसटी)
शुक्रवार, 12 जून इंग्लैंड बनाम श्रीलंका एजबेस्टन 23:00
शनिवार, 13 जून स्कॉटलैंड बनाम आयरलैंड ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड 15:00
शनिवार, 13 जून ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड 19:00
शनिवार, 13 जून वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड हैम्पशायर बाउल 23:00
रविवार, 14 जून बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड एजबेस्टन 15:00
रविवार, 14 जून भारत बनाम पाकिस्तान एजबेस्टन 19:00
मंगलवार, 16 जून न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका हैम्पशायर बाउल 19:00
मंगलवार, 16 जून इंगलैंड बनाम आयरलैंड हैम्पशायर बाउल 23:00
बुधवार, 17 जून ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश हेडिंग्ले 15:00
बुधवार, 17 जून भारत बनाम नीदरलैंड हेडिंग्ले 19:00
बुधवार, 17 जून दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान  एजबेस्टन 23:00
गुरुवार, 18 जून वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड हेडिंग्ले 23:00
शुक्रवार, 19 जून न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड हैम्पशायर बाउल 23:00
शनिवार, 20 जून ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड हैम्पशायर बाउल 15:00
शनिवार, 20 जून पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश हैम्पशायर बाउल 19:00
शनिवार, 20 जून इंगलैंड बनाम स्कॉटलैंड हेडिंग्ले 23:00
रविवार, 21 जून वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 15:00
रविवार, 21 जून दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड 19:00
मंगलवार, 23 जून न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 15:00
मंगलवार, 23 जून श्रीलंका बनाम आयरलैंड ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 19:00
मंगलवार, 23 जून ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान हेडिंग्ले 23:00
बुधवार, 24 जून इंगलैंड बनाम वेस्टइंडीज लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड 23:00
गुरुवार, 25 जून भारत बनाम बांग्लादेश ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड 19:00
गुरुवार, 25 जून दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 23:00
शुक्रवार, 26 जून श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड 23:00
शनिवार, 27 जून पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 15:00
शनिवार, 27 जून वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 19:00
शनिवार, 27 जून इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड ओवल 23:00
रविवार, 28 जून दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड 15:00
रविवार, 28 जून ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड 19:00
मंगलवार, 23 जून सेमी फ़ाइनल 1 (TBC बनाम TBC) ओवल 19:00
गुरुवार, 2 जुलाई सेमी फ़ाइनल 2 (TBC बनाम TBC) ओवल 23:00
रविवार, 5 जुलाई फाइनल (TBC बनाम TBC) लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड 19:00

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! बांग्लादेशी स्पिनर नईम हसन ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया 

Nayeem Hasan (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि बांग्लादेशी टीम के स्पिनर नईम हसन (Nayeem Hasan) ने पुलिस...

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में मोहिंदर अमरनाथ के इस रिकाॅर्ड को तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत आज 13 जून, शनिवार से हो रही है। वनडे सीरीज का पहल...

क्या भारत बनाम अफगानिस्तान मैच में बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

HPCA Cricket Stadium (Photo Source: Getty Images) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है। आज 13 जून, शनिवार से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज...

13 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा! दिया है। 35 साल के...