Skip to main content

ताजा खबर

न जडेजा, न सुंदर, पर्थ टेस्ट में इस स्पिनर को मिलेगा मौका, कंगारू बल्लेबाजों की बढ़ी टेंशन

Team India (Photo Source: Getty Images)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है, जहां सीरीज का पहला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर आर अश्विन को पहले टेस्ट मैच में मौका मिल सकता है। ऐसा क्यों हो सकता है? इसके पीछे का कारण भी हम आपको बताते हैं।

दरअसल ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग लाइन अप में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं हुए बाएं हाथ के स्पिनर के खिलाफ उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड और एलेक्स कैरी तीन ऐसे बड़े खिलाड़ी हैं जिनसे हाई-वोल्टेज पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है। ऐसे में इनके खिलाफ अश्विन कारगर साबित हो सकते हैं।

पर्थ टेस्ट मैच में R Ashwin को मिल सकता है मौका

अश्विन का रिकॉर्ड स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन के खिलाफ भी अच्छा है। इसके अलावा वे युवा बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी को भी परेशान कर सकते हैं। यही वजह है कि अश्विन को सुंदर और जडेजा से पहले मौका मिलने की उम्मीद है। वहीं, अगर तेज गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज नजर आएंगे। तीसरे पेसर आकाश दीप या प्रसिद्ध कृष्णा हो सकते हैं।

चौथे तेज गेंदबाज के तौर पर ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को मौका दिया जा सकता है, जो पेस बॉलिंग के साथ-साथ बैटिंग में भी मजबूती देंगे। हालांकि जडेजा और अश्विन को मौका नहीं देने से टीम इंडिया की बैटिंग कमजोर हो सकती है क्योंकि अश्विन की तुलना में जडेजा और सुंदर अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की पिचें स्पिनर्स के लिए उतना अनुकूल नहीं होता है। ऑस्ट्रेलिया में अश्विन के रिकॉर्ड पर एक नजर डालें तो 10 टेस्ट मैचों में, तमिलनाडु के स्पिनर ने 42.15 की औसत से 39 विकेट लिए हैं, जो किसी विशेष देश में उनका दूसरा सबसे कम औसत है। इससे आप ये अंदाजा लगा सकते हैं की स्पिनर्स के लिए वहां विकेट निकालना कितना मुश्किल हो जाता है।

আরো ताजा खबर

ENG W vs IND W: एकमात्र टेस्ट मैच में 285 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, स्मृति ने बनाए शानदार 83 रन 

Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X) आज 10 जुलाई, शुक्रवार से ऐतिहासिक लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। यह...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों की टीम इंडिया से हो सकती है छुट्टी

3 players India England T20I series (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। सीरीज हारने के बाद टीम...

क्या सच में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार थे वैभव सूर्यवंशी?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन और एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जीतने वाले, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को...

MCG में पीएम मोदी ने स्टीव वॉ को दिया खास तोहफा, यादगार पल ने जीता दिल

PM Narendra Modi steve waugh (Image credit Twitter – X) भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया। इस मौके पर उनके...