
Chahal TV (Photo Source: X)
टीम इंडिया (IND) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने हालिया मुकाबले में पाकिस्तान (PAK) के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। भारतीय टीम इस मैच की पहली पारी में लड़खड़ाती हुई दिखी और अंत में वे कुल 119 रन ही बना पाए। हालांकि, भारत की शानदार गेंदबाजी के कारण पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करने में असफल रहा और वे छह रनों से मुकाबला हार गए।
मैच के बाद, भारत के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल को भारत-पाकिस्तान मुकाबले के कुछ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्लेयर का इंटरव्यू लेते हुए नजर आए। जिसमें ऋषभ पंत, एक्सर पटेल, और मोहम्मद सिराज शामिल थे। चहल ने पंत से बात की और उनसे उनके अपरंपरागत शॉट्स के बारे में पूछा। उसी के बारे में बात करते हुए, पंत ने खुलासा किया कि वह इतने लंबे समय तक मैदान से बाहर रहने के बाद अच्छा प्रदर्शन करना चाहते थे।
युजवेंद्र चहल ने लिया ऋषभ पंत और अक्षर पटेल का इंटरव्यू
BCCI द्वारा शेयर किए गए वीडियो में ऋषभ पंत ने कहा कि, “मेरे दिमाग में बहुत कुछ नहीं चल रहा था; यह सिर्फ पॉजिटिव बने रहने का खेल था और प्लान इसे सरल बनाए रखने की थी। भारत-पाकिस्तान हमेशा एक हाई प्रेशर वाला मैच होता है और अक्षर पटेल ने पूरे आईपीएल में तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी का अभ्यास किया है, और जब आपका साथी आपके साथ होता है, तो आप भी सहज हो जाते हैं।”
युजवेंद्र चहल ने जब अक्षर पटेल से पूछा कि उन्होंने अपने नए बैटिंग ऑर्डर के लिए क्या प्लानिंग की थी, इस पर अक्षर बोले, ‘नहीं तब प्लानिंग का मौका था नहीं… मुझे पता चला कि मैं चार नंबर पर जा रहा हूं तो जब बैटिंग को गया तो मेरे कप्तान साहब जो थे, वो क्रिकेट के बारे में कुछ नहीं बोल रहे थे।
बस मस्ती मजाक कर रहे थे, तो उनको पता था कि मैं थोड़ा इजी हो जाऊं और हर बॉल पर मुझे कुछ ना कुछ बताते रह रहे थे तो मैं भी थोड़ा बातें कर-करके इजी हो गया कि हां चलो कोई नहीं सब सही चल रहा है। तो वही प्लानिंग था और कुछ नहीं था।’ यहां कप्तान से मतलब ऋषभ पंत का है, जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं और अक्षर भी इसी फ्रेंचाइजी टीम के लिए खेलते हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज
भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड
NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

