Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए बिल्कुल भी गंभीर नहीं है ऋषभ पंत, कप्तान रोहित शर्मा को भी नहीं छोड़ा इस बार

Team India (Pic Source-X)

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया जो काफी तेजी से वायरल हो रही है। उन्होंने यह तस्वीर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट की स्टोरी पर साझा की।

बता दें, भारतीय टीम को अब आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का अपना अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को खेलना है। इस मैच के लिए भारतीय टीम इस समय जमकर अभ्यास कर रही है। बता दें, अपने पहले मैच में भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराया था और पाकिस्तान के खिलाफ भी टीम जीत दर्ज जरूर करना चाहेगी।

ऋषभ पंत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर इस तस्वीर को साझा किया जिसमें ऋषभ पंत और रोहित शर्मा के साथ कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर के ऊपर लिखा, ‘Easy bhaiya Easy’

यह रही ऋषभ पंत के इंस्टाग्राम की स्टोरी:

Rishabh Pant Insta Story

ऋषभ पंत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और 36* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। यही नहीं इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मैच में भी ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी से कमाल दिखाया था और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा था। अब पाकिस्तान के खिलाफ भी वो अपने इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और 13 मैच में 446 रन बनाए थे। वो अपनी फ्रेंचाइजी की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। यही वजह है कि ऋषभ पंत को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भारतीय टीम में शामिल किया गया। ऋषभ पंत इस सीजन में एक नई भूमिका में नजर आ रहे हैं। उन्हें नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा रहा है और ऋषभ पंत ने अभी तक अपनी यह भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई है।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...