Skip to main content

ताजा खबर

न्यूयॉर्क में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन सुपर 8…: रोहित शर्मा एंड कंपनी के आगामी मुकाबलों को लेकर स्टीफन फ्लेमिंग ने की बड़ी भविष्यवाणी

न्यूयॉर्क में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन सुपर 8…: रोहित शर्मा एंड कंपनी के आगामी मुकाबलों को लेकर स्टीफन फ्लेमिंग ने की बड़ी भविष्यवाणी

Team India (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अभी तक भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। ग्रुप स्टेज में भारत ने तीन मैच में जीत दर्ज की थी जबकि एक कनाडा के खिलाफ बारिश की वजह से मुकाबला रद्द हो गया था। टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उन्होंने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

तमाम भारतीय क्रिकेट फैंस यही चाहते हैं कि उनकी टीम सुपर 8 में काफी अच्छा प्रदर्शन करें और फाइनल में अपनी जगह पक्की करें। यही नहीं रोहित शर्मा एंड कंपनी भी यही चाह रही होगी कि वो फाइनल को जीतकर इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम करें। बता दें, भारत ने लगभग 11 साल पहले आईसीसी इवेंट्स की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। टीम इंडिया के आगामी मुकाबलों को लेकर पूर्व खिलाड़ी स्टीफन फ्लेमिंग ने अपना पक्ष रखा है।

स्टीफन फ्लेमिंग ने ESPNक्रिकइंफो के टाइमआउट शो पर कहा कि, ‘भारतीय टीम ने न्यूयॉर्क में ग्रुप स्टेज मुकाबले खेले थे जिसमें उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। भले ही टीम के कुछ खिलाड़ी अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हैं लेकिन सुपर 8 के मुकाबले वेस्टइंडीज में खेले जाने हैं और भारत को यहां की परिस्थितियों के बारे में काफी अच्छी तरह से पता है। न्यूयॉर्क की पिच पर काफी उछाल देखने को मिला था।

यही नहीं तेज गेंदबाजों ने वहां पर काफी अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन भारतीय टीम ने उसका सामना बेहतरीन तरीके से किया और सुपर 8 में अपनी जगह बनाई।’

वेस्टइंडीज में भारतीय टीम और भी अच्छा प्रदर्शन करेगी: स्टीफन फ्लेमिंग

स्टीफन फ्लेमिंग ने आगे कहा कि, ‘जिस तरीके से पिछले मैच में भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा किया था उसे देखकर मैं बहुत ही खुश हुआ। न्यूयॉर्क में खेले गए मैच का फेज भारत के लिए काफी खतरनाक था लेकिन यह समय अब निकल चुका है और अब टीम को वेस्टइंडीज में मैच खेलना है। उन्हें भले ही न्यूयॉर्क की पिच के बारे में बिल्कुल भी पता ना हो लेकिन वेस्टइंडीज की परिस्थितियों के बारे में टीम को काफी पता है। इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि यहां टीम जबरदस्त प्रदर्शन करेगी और उनके पास कई टैलेंटेड खिलाड़ी है जो यहां अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।’

भारत को अपना पहला सुपर 8 का मुकाबला 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ बारबाडोस में खेलना है। इस मैच में अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाने को जरूर देखेंगे।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...