
Indian Cricketers (Image Credit- Twitter X)
जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत और युवराज सिंह, फेमस भारतीय शेफ विकास खन्ना के न्यूयाॅर्क स्थित रेस्टोरेंट में नजर आए हैं। विकास के रेस्टोरेंट पंत और युवी के अलावा आवेश खान और मोहम्मद सिराज भी नजर आए हैं, जिसकी फोटोज काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही इस फोटो पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि इस समय भारतीय क्रिकेट टीम जारी टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए न्यूयाॅर्क में मौजूद हैं। तो वहीं जारी टी20 वर्ल्ड कप के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय खिलाड़ी व सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह भी टीम के साथ नजर आए हैं, जिनकी मेजबानी विकास खन्ना ने अपने बंग्लो जैसे दिखने वाले रेस्टोरेंट में मेजबानी में की है। साथ ही इसको लेकर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ऋषभ पंत के साथ एक फोटो भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है।
देखें इंटरनेट पर वायरल ये फोटो
दूसरी ओर, आपको भारतीय क्रिकेट टीम के बारे में जानकारी दें, तो वह इस समय जारी टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में जारी टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ हुए पहले मैच में 8 विकेट से जीत हासिल की थी।
भारतीय टीम का बहुप्रतीक्षित मैच 9 जून को
दूसरी ओर, जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया को 9 जून को बहुप्रतीक्षित मैच चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ खेलना है। दोनों टीमों के बीच यह मैच न्यूयाॅर्क में हाल में ही बनकर तैयार हुए नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी इस मैच में रोहित की विराट सेना कैसा प्रदर्शन करने वाली है? हालांकि, आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम का हौसला 7वें आसमान पर होगा।
IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स खेमे में हलचल, कप्तानी छोड़ सकते हैं अक्षर पटेल
2018 बॉल टेंपरिंग विवाद को फिर से कुरेदना नहीं चाहते ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श
SM Trends: 12 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
NZ vs IND 4th ODI: क्या तीसरे वनडे की तरह चौथा मैच भी चढ़ेगा बारिश की भेंट, जानें मौसम का हाल?

