Skip to main content

ताजा खबर

न्यूयाॅर्क में फेमस शेफ विकास खन्ना के रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे ऋषभ पंत, युवराज सिंह समेत ये भारतीय क्रिकेटर्स 

न्यूयाॅर्क में फेमस शेफ विकास खन्ना के रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे ऋषभ पंत, युवराज सिंह समेत ये भारतीय क्रिकेटर्स 

Indian Cricketers (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत और युवराज सिंह, फेमस भारतीय शेफ विकास खन्ना के न्यूयाॅर्क स्थित रेस्टोरेंट में नजर आए हैं। विकास के रेस्टोरेंट पंत और युवी के अलावा आवेश खान और मोहम्मद सिराज भी नजर आए हैं, जिसकी फोटोज काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही इस फोटो पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि इस समय भारतीय क्रिकेट टीम जारी टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए न्यूयाॅर्क में मौजूद हैं। तो वहीं जारी टी20 वर्ल्ड कप के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय खिलाड़ी व सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह भी टीम के साथ नजर आए हैं, जिनकी मेजबानी विकास खन्ना ने अपने बंग्लो जैसे दिखने वाले रेस्टोरेंट में मेजबानी में की है। साथ ही इसको लेकर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ऋषभ पंत के साथ एक फोटो भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है।

देखें इंटरनेट पर वायरल ये फोटो

दूसरी ओर, आपको भारतीय क्रिकेट टीम के बारे में जानकारी दें, तो वह इस समय जारी टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में जारी टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ हुए पहले मैच में 8 विकेट से जीत हासिल की थी।

भारतीय टीम का बहुप्रतीक्षित मैच 9 जून को

दूसरी ओर, जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया को 9 जून को बहुप्रतीक्षित मैच चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ खेलना है। दोनों टीमों के बीच यह मैच न्यूयाॅर्क में हाल में ही बनकर तैयार हुए नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी इस मैच में रोहित की विराट सेना कैसा प्रदर्शन करने वाली है? हालांकि, आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम का हौसला 7वें आसमान पर होगा।

আরো ताजा खबर

Mitchell Starc ने रचा इतिहास, बने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज

Mitchell Starc (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 13 अगस्त 2026 को टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन...

13 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. SL vs IND 2026: गॉल टेस्ट के लिए कौन होने चाहिए भारत के 5 गेंदबाज? जाने यहां SL vs IND: जब भारत ऐतिहासिक...

‘लेफ्ट-आर्म पेसर्स’ का दबदबा: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

most wickets by left-arm bowlers across Tests, ODIs and T20Is (image via X) आम तौर पर देखा गया है की बाएं हाथ के गेंदबाजों को क्रिकेट में एक स्वाभाविक फायदा...

“रैंडम द्विपक्षीय सीरीजों का दौर अब खत्म”: ICC CEO Sanjog Gupta का बड़ा बयान

ICC CEO Sanjog Gupta Calls for Structure to Save ODIs and Test Cricket (image via X) बिना किसी खास प्लान्स के होने वाली द्विपक्षीय सीरीज का दौर अब ऑफिसियल तौर...