Skip to main content

ताजा खबर

न्यूजीलैंड ने रचा बड़ा इतिहास..! पिछले 295 महीनों में भारत में केवल ये तीन टीमें ही कर पाई है ऐसा कमाल

New Zealand Team (Photo Source: Getty Images)

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने 113 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद कीवी टीम ने 2-0 से सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है। आपको बता दें, न्यूजीलैंड ने भारत में पहला टेस्ट मैच 1955-56 में खेला था, लेकिन साल 2024 में टीम ने भारतीय सरजमीं पर पहली टेस्ट सीरीज जीती।

न्यूजीलैंड ने साथ ही 4331 दिनों के बाद भारतीय टीम की घर पर बादशाहत भी खत्म कर दी है। टीम इंडिया ने पिछले 12 सालों से घर पर एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी थी। न्यूजीलैंड ने पुणे में जीत के बाद एक और इतिहास भी रच दिया है, आइए आपको बताते हैं-

2004 के बाद भारत में टेस्ट सीरीज जीतने वाली तीसरी टीम बनी न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड की टीम पिछले 295 महीनों में भारत में टेस्ट सीरीज जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। न्यूजीलैंड से पहले यह कमाल 2004 में ऑस्ट्रेलिया और 2012 में इंग्लैंड ने किया था।

ONLY 3 TEAMS WON A TEST SERIES IN INDIA IN THE LAST 295 MONTHS:

Australia – 2004.

England – 2012.

New Zealand – 2024*. pic.twitter.com/zlUMYBtXqp

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 26, 2024

भारत के खिलाफ जीत के बाद टॉम लैथम ने कही यह बात

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम काफी ज्यादा खुश है। टीम को इससे पहले श्रीलंका में 2-0 से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी, और टीम जिस इरादे के साथ भारत आई थी वह सफल हुआ है। लैथम ने मिचेल सैंटनर की गेंदबाजी की भी जमकर तारीफ की।

वाकई बहुत स्पेशल फीलिंग है। इस पद पर होने पर गर्व है। पूरी टीम ने प्रयास किया और सभी ने मिलकर काम किया। जब आप यहां आते हैं तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं। शुरुआत में ही रन बनाना वाकई महत्वपूर्ण था। मिचेल सैंटनर शानदार थे। वह लंबे समय से ग्रुप में हैं और आखिरकार उन्हें मौका मिला और जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की – इसका श्रेय उन्हें जाता है। आज सुबह ग्लेन फिलिप्स ने जिस तरह से खेला वह वाकई महत्वपूर्ण था। हमें पता था कि भारत शानदार प्रदर्शन करेगा। हमें नहीं पता था कि वे इतना शानदार प्रदर्शन करेंगे, लेकिन हम बीच के सत्र में सफलता हासिल करने में सफल रहे। आखिरी दो विकेट लेने में काफी समय लगा लेकिन जब टिम ने कैच लिया तो हम वाकई बहुत खुश हुए।

 

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...