Skip to main content

ताजा खबर

Ashes 2025-26: इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए की प्लेइंग 11 की घोषणा, टीम में किया एक महत्वपूर्ण बदलाव

Ashes 2025-26: इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए की प्लेइंग 11 की घोषणा, टीम में किया एक महत्वपूर्ण बदलाव

England Team Team (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड ने आगामी एशेज 2025-26 के तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि यह टेस्ट मैच 17 दिसंबर से एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। तो वहीं, इस महत्वपूर्ण मैच के लिए इंग्लैंड मैनेजमेंट ने टीम में एक अहम बदलाव किया है।

स्टोक्स एंड कंपनी ने गस एटकिंसन की जगह जोश टंग को शामिल किया है। साथ ही विल जैक्स ने अपनी जगह प्लेइंग इलेवन में बरकरार रखी है। ब्रिस्बेन में खेले गए मैच की इंग्लैंड टीम में टंग एकमात्र बदलाव हैं। ब्रिस्बेन में खेले गए मैच में गस एटकिंसन प्लेइंग इलेवन में शामिल थे, लेकिन उनकी जगह तीसरे मुकाबले में जोश टंग को शामिल किया गया है।

एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI:

ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग

सीरीज में बने रहने के लिए एडिलेड ओवल टेस्ट इंग्लैंड के लिए अहम

बता दें कि अगर इंग्लैंड क्रिकेट टीम को जारी एशेज सीरीज जीतने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना है। तो उन्हें 17 दिसंबर, बुधवार से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में हर हाल में जी दर्ज करनी होगी। इससे पहले मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिसबेन और पर्थ में खेले गए पहले दो मुकाबलों में 8-8 विकेट से जीत दर्ज की, और सीरीज में 2-0 से अहम बढ़त बना ली है।

अगर ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने में सफल रही, तो वह ना सिर्फ इस टेस्ट सीरीज की जीतने में सफल रहेगी, बल्कि इंग्लैंड द्वारा साल 2010-11 के बाद ऑस्ट्रेलिया में बहुप्रतीक्षित एशेज सीरीज जीतने का सपना एक बार फिर अधूरा रह जाएगा। साथ ही इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम में पैट कमिंस की वापसी हुई है, जिससे टीम और ज्यादा मजबूत नजर आ रही है।

আরো ताजा खबर

एमएस धोनी पर सस्पेंस बरकरार, आर अश्विन ने बताया कितने मैच खेलेंगे

R Ashwin with MS Dhoni (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में एम.एस. धोनी की वापसी को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज...

आईपीएल में CSK ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के खिलाफ दर्ज की सबसे बड़ी जीत

Chennai Super Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। वानखेड़े स्टेडियम...

IPL 2026: RR vs SRH मुकाबले जरिए वापसी करेंगे पैट कमिंस, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Pat Cummins (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। इस मैच से...

IPL 2026, Match 36: राजस्थान राॅयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के मैच नंबर 36 में राजस्थान राॅयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...