Skip to main content

ताजा खबर

न्यूजीलैंड टीम के प्रदर्शन के फैन हो गए हैं सचिन तेंदुलकर, सोशल मीडिया पर सभी खिलाड़ियों को दी शानदार तरीके से ढेर सारी शुभकामनाएं

न्यूजीलैंड टीम के प्रदर्शन के फैन हो गए हैं सचिन तेंदुलकर, सोशल मीडिया पर सभी खिलाड़ियों को दी शानदार तरीके से ढेर सारी शुभकामनाएं

New Zealand Team (Photo Source: Getty Images)

न्यूजीलैंड टीम ने पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को करारी शिकस्त दी। इस मैच में न्यूजीलैंड की ओर से सभी खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तमाम लोगों ने न्यूजीलैंड टीम के इस प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की है।

हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी न्यूजीलैंड के प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने मिचेल सैंटनर की गेंदबाजी की भी तारीफ की जिन्होंने दूसरे टेस्ट में कुल 13 विकेट झटके। मिचेल सैंटनर की घातक गेंदबाजी के आगे टीम इंडिया के किसी भी बल्लेबाज की एक ना चली।

यह रहा सचिन तेंदुलकर का ट्वीट न्यूजीलैंड टीम के लिए:

बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया जबरदस्त प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही थी और उन्हें 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। इसके बाद दूसरे मैच को न्यूजीलैंड ने 113 रनों से अपने नाम किया। दूसरे टेस्ट की बात की जाए तो कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 259 रन बनाए जिसके जवाब में टीम इंडिया 156 रन पर ऑलआउट हो गई।

न्यूजीलैंड अपनी दूसरी पारी में 255 रन ही बना पाई। 359 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 245 रन ही बना पाई। मेजबान की ओर से दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और 77 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। हालांकि यशस्वी अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट 1 नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो रहा है। तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। तीसरे टेस्ट को टीम इंडिया जरूर जीतना चाहेगी। बता दें कि, अगर टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट को जीतना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...