Skip to main content

ताजा खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में 423 रनों से बड़ी हार के बाद, पूर्व कप्तान ने इंग्लैंड टीम की लगाई जमकर क्लास 

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में 423 रनों से बड़ी हार के बाद, पूर्व कप्तान ने इंग्लैंड टीम की लगाई जमकर क्लास 

NZ vs ENG (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड दौरा हाल में ही समाप्त हुआ। हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में मेजबान न्यूजीलैंड ने शानदार अंदाज में वापसी करते हुए मैच को 423 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया। इंग्लैंड की बल्लेबाजी मुकाबले में बुरी तरह फ्लाॅप साबित हुई। हालांकि, इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

दूसरी ओर, इंग्लैंड क्रिकेट टीम की तीसरे टेस्ट मैच में इस बड़ी हार के बाद, टीम के पूर्व कप्तान माइकल वाॅन (Michael Vaughan) का बड़ा बयान सामने आया है। खराब बल्लेबाजी के लिए वाॅन ने इंग्लैंड को विराट कोहली और रोहित शर्मा से सीखे लेने की सलाह दी है।

माइकल वाॅन ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद, द टेलीग्राफ में लिखे अपने एक काॅलम में वाॅन ने कहा- भारत ने गेंदों को स्किड करने दिया, और इंग्लैंड की पिचों पर उतना उछाल नहीं होता। इसलिए, मुझे उस सीरीज के बारे में ज्यादा चिंता नहीं है।

लेकिन इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ियों को यह एहसास होना चाहिए कि ऑस्ट्रेलिया में उछाल के साथ, वे पैरों की थोड़ी सी हलचल के साथ गेंद पर हाथ नहीं फेंक सकते। ब्रिस्बेन में विराट कोहली और रोहित शर्मा को देखें। दोनों अपने हाथों को शरीर से दूर रखकर खेलते हुए आउट हुए। यदि आप ऐसा करते हैं, तो इससे खेल में शरारतें आती हैं और इससे बहुत खतरा पैदा होता है।

वाॅन ने आगे कहा- मैं चाहूंगा कि इंग्लैंड एक महान टीम बने लेकिन ऐसा तभी होता है, जब टीमें बड़ी सीरीज जीतती हैं। न्यूजीलैंड में जीत पर उनका मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। उनका आकलन इस आधार पर किया जाएगा कि अगली गर्मियों में भारत के खिलाफ और ऑस्ट्रेलिया में क्या होगा। उन्होंने सही समय पर दो टेस्ट मैच जीते हैं, लेकिन महान टीमें यहीं नहीं रुकतीं, वे अपना काम खत्म करती हैं। वे 423 रनों से नहीं हारतीं।

আরো ताजा खबर

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...

‘तब की तब देखेंगे’ – 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर Rohit Sharma ने तोड़ी चुप्पी!

Rohit Sharma Breaks Silence on 2027 World Cup Plans (image via getty) भारत के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा ने आखिरकार 2027 आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को...

Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप-3 बल्लेबाज, ईशान किशन इस नंबर पर

Duleep Trophy 2026 (Image credit Twitter – X) 2026-27 दलीप ट्रॉफी का 63वां संस्करण 23 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक खेला गया। इस टूर्नामेंट में छह टीमों ने हिस्सा...

साइबर क्राइम एजेंसी के रडार पर मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक, ड्रेसिंग रूम लीक मामले में जांच तेज

Mohammad Rizwan and Imam-ul-Haq Summoned by Pakistan Cyber Crime Agency Over Phone Data Probe (image via getty) Mohammad Rizwan Imam ul Haq cyber crime radar: पाकिस्तान क्रिकेट एक नए विवाद...