Skip to main content

ताजा खबर

न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी पर लगा बैन, कोकीन का किया इस्तेमाल

New Zealand (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डग ब्रेसवेल (Doug Bracewell) पर एक महीने का बैन लगाया गया है, उन्हें कोकीन और उसके मेटाबोलाइट बेंजोइलेकगोनिन का सेवन करने की जांच में पॉजिटिव पाया गया है। ब्रेसवेल ने इसी साल जनवरी में एक घरेलू टी20 मैच में खेलने के बाद कोकीन का सेवन किया था। बता दें, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के लिए खेलते हुए ब्रेसवेल ने उस मैच में शानदार प्रदर्शन किया था।

पहले भी ऐसी घटनाओं के कारण सुर्खियों में थे Doug Bracewell

स्पोर्ट्स इंटिग्रिटी कमीशन के एक बयान के अनुसार, डग ब्रेसवेल (Doug Bracewell) ने कोकीन का उपयोग किया था। लेकिन, इसका उनके प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं था। हालांकि, स्पोर्ट्स में कोकीन को डोपिंग नियमों के अनुसार बैन किया गया है।

इसलिए, ब्रेसवेल पर एक महीने का बैन लगाया गया है, जो 11 अप्रैल से लागू हुई और इस शर्त पर उन्हें तीन महीने से कम की सजा मिली कि वह कोकीन के उपयोग को कंट्रोल करने के लिए ट्रीटमेंट प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे। बता दें, ब्रेसवेल 2010 से लेकर 2017 तक कई बार ऐसी घटनाओं के कारण सुर्खियों में थे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) चीफ एक्जक्यूटिव स्कॉट वेनिंक ने बताया कि, 34 वर्षीय डग ब्रेसवेल ने अपना गुनाह कबूला और सजा भी स्वीकार कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्कॉट वेनिंक ने बताया,

NZC सुरक्षित और जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और हाल में हुई घटना से निराश है। डग अपने फैसले की त्रुटि; अपने व्यवहार के परिणामों और लगाए गए दंड के लिए पूरी जिम्मेदारी स्वीकार करता है। एक संगठन के रूप में, हम डग को समर्थन प्रदान करना जारी रखेंगे – जो आगे बढ़ने के लिए हमारी अपेक्षाओं से पूरी तरह वाकिफ है।

डग ब्रेसवेल (Doug Bracewell) के इंटरनेशनल करियर के बारे में बात करें तो तो उन्होंने 28 टेस्ट मैचों में 74 विकेट और 568 रन बनाए हैं। वहीं, 21 वनडे मैचों में 26 और 20 टी20 मैचों में 20 विकेट लिए हैं।

আরো ताजा खबर

4/30 का घातक स्पेल! गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, कुंबले और श्रीनाथ के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

NZ vs IND: Gurnoor Brar Bags 4/30 Against New Zealand to Register Third-Best ODI Figures by an Indian in NZ (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड...

SM Trends: 7 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर...

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...