Skip to main content

ताजा खबर

नो बॉल विवाद के बाद पहली बार आमने-सामने हुए विराट और हर्षित राणा, देखें तस्वीरें

नो बॉल विवाद के बाद पहली बार आमने-सामने हुए विराट और हर्षित राणा, देखें तस्वीरें

Virat Kohli and Harshit Rana (Image Credit- Twitter X)

भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। सीरीज में अब तक भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दोनों मैचों में मेहमान टीम का पलड़ा भारी रहा है। मेन इन ब्लू ने दोनों मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं आज खेले जाने वाले मुकाबले को जीतकर सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी श्रीलंका का सूपड़ा साफ करना चाहेगी। हालांकि, दूसरी तरफ मेजबान टीम इस मैच को जीतकर अपनी साख बचाना चाहेगी।

वहीं इस टी-20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं युवा खिलाड़ी हर्षित राणा भी टीम का हिस्सा हैं। इस बीच विराट कोहली और हर्षित राणा की साथ की एक तस्वीर सामने आई है, जो वायरल हो रही है।

नो बॉल विवाद के बाद पहली बार आमने-सामने विराट और राणा

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 के दौरान 21 अप्रैल को आरसीबी और केकेआर के बीच हुए मुकाबले में हर्षित राणा की एक फुल टॉस गेंद पर विराट कोहली आउट हो गए थे। इसके बाद जो बवाल शुरू हुआ। अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया, जबकि कोहली फैसले से खुश नहीं थे। उन्होंने रिव्यू लिया। गुस्सा जाहिर करते हुए वह अंपायर से बहस करने लगे। विराट का मानना था कि गेंद कमर से ऊपर थी, इसलिए नो बॉल दी जानी चाहिए थी, लेकिन थर्ड अंपायर ने इस गेंद को वैध बताते हुए कोहली को आउट दिया था।

इसके बाद विराट कोहली ने ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते हुए जमीन पर बल्ला भी दे मारा था, जिसके लिए बाद में विराट कोहली पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था। अब उस विवाद के बाद पहली बार विराट कोहली और हर्षित राणा आमने-सामने हैं। दोनों वनडे सीरीज में भारत की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

A post shared by CricTracker (@crictracker)

तीसरे टी-20 के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत:

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत/संजू सैमसंन, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज और खलील अहमद

श्रीलंका:

कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कुसल परेरा, दिनेश चांदीमल/अविष्का फर्नांडो, चरिथ असलांका, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, रमेश मेंडिस, दिलशान मधुशंका, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो

আরো ताजा खबर

RCB vs GT, Qualifier 1: गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

RCB vs GT, Qualifier 1: Gujrat Titans opted to bowl first (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 1 में, गुजरात टाइटन्स...

इस टूर्नामेंट में यूगांडा के खिलाफ खेलेंगे विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव, पढ़ें बड़ी खबर!

IPL 2026: Suryakumar Yadav (image via X) भारत के टी20आई कप्तान सूर्यकुमार यादव 30 मई को युगांडा के खिलाफ होने वाले टी20 मैच में ‘ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट’ की...

आईपीएल प्लेऑफ में कैसा है विराट कोहली का प्रदर्शन? यहां जानें

Virat Kohli ((Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 सीजन के प्लेऑफ मैचों की शुरुआज आज 26 मई, मंगलवार से हो रही है। पहला क्वालिफायर आज शाम 7.30 बजे से मौजूदा...

PAK vs AUS: इस वजह से पाकिस्तान वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे मिचेल मार्श

Mitchell Marsh (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। अनुभवी ऑलराउंडर मिचेल मार्श टखने की...