Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND : भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, बदल दिया कप्तान

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान

SL vs IND 1st T20I (Image Credit- Twitter/X)

भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। सीरीज में अब तक मेहमान टीम का पलड़ा भारी रहा है और सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली है।

आज खेले जाने वाले मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम श्रीलंका का सूपड़ा साफ करना चाहेगी, जबकि दूसरी तरफ मेजबान टीम इस मैच को जीतकर अपनी साख बचाना चाहेगी। वहीं इस टी-20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया ने पहले ही अपनी टीम की घोषणा कर दी है। वहीं आज श्रीलंका ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति ने कुसल मेंडिस को वनडे कप्तानी से हटाकर चरित असलांका को टीम की कमान सौंप दी है। इस तरह वह टी-20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज में भी टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे। युवा स्पिनर दुनिथ वेलालागे और जनिथ लियानागे को मौका मिला है। वहीं स्पिन-ऑलराउंडर अकिला धनंजय भी टीम में शामिल किए गए हैं।

चरित असलांका की कप्तानी में श्रीलंका टी-20 सीरीज गंवा चुकी है। अब देखना है कि 2 अगस्त से शुरू होने वाले वनडे सीरीज में टीम उनके नेतृत्व में कैसा प्रदर्शन करती है।

ये रहा भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वॉड-

चरित असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानाज, निशान मदुश्का, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेललागे, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, अकिला धनंजय, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना और असिथा फर्नांडो

SL vs IND वनडे सीरीज शेड्यूल –

पहला वनडे- 2 अगस्त, RPICS, कोलंबो

दूसरा वनडे- 4 अगस्त, RPICS, कोलंबो

तीसरा वनडे- 7 अगस्त¸ RPICS, कोलंबो

আরো ताजा खबर

अजीत अगरकर को यशस्वी जायसवाल को फोन करके मांफी मांगनी चाहिए: संजय मांजरेकर 

Sanjay Manjrekar on Ajit Agarkar (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के भारत दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन किया। बता...

2026 T20 World Cup के बाद ICC टूर्नामेंट्स से संन्यास लेंगी मेगन शूट

Megan Schutt (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज मेगन शूट (Megan Schutt) ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 33...

RCB vs GT: क्या क्वालिफायर-1 में खेलेंगे फिल सॉल्ट? आरसीबी कैप्टन रजत पाटीदार ने दिया बड़ा अपडेट

Phil Salt (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। टीम के कप्तान रजत...

IPL प्लेऑफ के इतिहास में खेली गई ऑल-टाइम टॉप-5 सबसे बेहतरीन पारियां

Top 5 greatest IPL playoffs batting knocks of all time (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग ने अनगिनत यादगार पल दिए हैं, लेकिन असली खिलाड़ी की पहचान तो प्लेऑफ में...