
Gautam Gambhir (Image Credit- Instagram)
टीम इंडिया के साथ बतौर कोच Gautam Gambhir के कार्यकाल का आगाज जीत के साथ हुआ है, जहां हाल ही में भारतीय टीम ने श्रीलंका को टी20 सीरीज में हराया है। ऐसे में अब लंका के खिलाफ टीम इंडिया वनडे सीरीज खेलेगी, जिसे लेकर कोच गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों के साथ तैयारी शुरू कर दी है और इसी कड़ी में उनका एक वीडियो भी सामने आया है।
इस वीडियो में और क्या खास है?
जो वीडियो टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, उसके कोच Gautam Gambhir सभी का नेट्स में अभ्यास काफी करीब से देख रहे है। इस दौरान श्रेयस अय्यर गेंदबाजी करते हुए नजर आए, तो बाकी के खिलाड़ियों ने नेट्स में रिवर्स स्वीप खेलने का अभ्यास किया और इस दौरान कैच प्रैक्टिस भी देखने को मिली। खास बात ये थी कि सभी खिलाड़ी सिर्फ एक हाथ से लो लेवल के कैच पकड़ रहे थे, जो टीम के प्लान का हिस्सा हो सकता है।
विराट-रोहित की बल्लेबाजी देख Gambhir रह गए दंग
*Gautam Gambhir ने नेट्स में देखी रोहित-विराट की बल्लेबाजी।
*इस दौरान दोनों के लंबे-लंबे छक्के देख हैरान रह गए थे गौतम गंभीर।
*साथ ही काफी अच्छे मूड में थे कोच,रोहित-विराट से की काफी बात।
*टी20 सीरीज के दौरान भी हर खिलाड़ी के साथ समय बिता रहे थे गंभीर।
Gautam Gambhir का रिएक्शन देखना आप भी
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
टी20 सीरीज जीतने के बाद क्या बोले थे Gautam Gambhir?
टी20 सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर Gautam Gambhir का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को स्पीच देते हुए नजर आए थे। इस दौरान गंभीर ने कहा था कि- सीरीज जीतने के लिए बधाई और SKY को भी बधाई, बहुत अच्छी कप्तानी की और साथ ही बल्ले से भी दमदार खेल दिखाया। आगे गंभीर ने कहा कि- मैंने आप लोगों से कुछ मांगा था गेम शुरू होने से पहले और आप लोगों ने वैसा ही किया, साथ ही गंभीर ने कहा कि सभी खिलाड़ी ब्रेक लेने के हकदार हैं लेकिन जब टीम में लौटे तो पूरी तरह फिट होकर लौटे।
ये थी कोच गंभीर की वो पूरी स्पीच
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

