Skip to main content

ताजा खबर

नेट्स में Ashwin का सामना कर रहे हैं Sarfaraz Khan, स्पिन के खिलाफ बना रहे हैं खास प्लान

Sarfaraz Khan (Image Credit-Instagram)

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है, जहां एक बार फिर से Sarfaraz Khan को इस अहम सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। जिसके बाद इस खिलाड़ी ने अपने अभ्यास पर फोकस करना शुरू कर दिया है, जिससे जुड़ी वीडियो उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।

इस बार मौका मिल सकता है Sarfaraz Khan को अंतिम 11 में

बांग्लादेश के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में भी Sarfaraz Khan टीम का हिस्सा थे, लेकिन उनको एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। जिसके बाद उन्होंने Irani Cup में 222 रनों की धाकड़ पारी खेली थी, ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनको अंतिम 11 में मौका दिया जा सकता है और साथ ही एक टेस्ट मैच मुंबई खेला जाएगा। जो सरफराज का घरेलू मैदान है और वो वहां की पिच को अच्छी तरह समझते है।

Ashwin के खिलाफ नेट्स में Sarfaraz Khan ने की बल्लेबाजी

*न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए Sarfaraz Khan ने शुरू की तैयारी।
*जहां NCA में इस खिलाड़ी ने किया बल्लेबाजी अभ्यास , इंस्टा स्टोरी पर वीडियो किया शेयर।
*नेट सेशन के एक वीडियो में बल्लेबाज सरफराज खान को आर अश्विन कर रहे थे गेंदबाजी।
*इस दौरान सरफारज ने अश्विन की एक गेंद पर लगाया शानदारा Sweep शॉट भी।

ये तस्वीरें Sarfaraz Khan की इंस्टा स्टोरी वाले वीडियो से ली गई है

Sarfaraz Khan (Image Credit-Instagram)

Irani Cup के साथ युवा बल्लेबाज की कुछ तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SARFARAZ KHAN (@sarfarazkhan97)

सरफराज का साथी खिलाड़ी हुआ फेल

इस समय सरफराज खान तो रणजी ट्रॉफी नहीं खेल रहे हैं, लेकिन उनके साथी खिलाड़ी यानी की श्रेयस अय्यर ने इस ट्रॉफी का आगाज ही फ्लॉप प्रदर्शन के साथ किया है। जहां Baroda के खिलाफ अय्यर ने सिर्फ 8 गेंदों का सामना किया और वो बिना खाता खोले आउट हो गए। इससे पहले एक BCCI अधिकारी का बयान आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अभी भारत की टेस्ट टीम में अय्यर की जगह नहीं बनती है। ऐसा ही कुछ देखने को भी मिल रहा है, जहां बांग्लादेश के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अय्यर का टेस्ट सीरीज के लिए चयन नहीं हुआ है और उनका BGT में भी शायद ही चयन हो।

আরো ताजा खबर

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...