
Shubman Gill (Photo Source: Getty)
IND vs AUS 5th Test: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट मैच 3 जनवरी से खेला जाएगा। अगर भारत सिडनी टेस्ट जीतता है तो सीरीज 2-2 से बराबर हो जाएगी और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भारत लौट आएगी।
ऑस्ट्रेलिया के पांच टेस्ट मैचों के दौरे पर गई भारतीय टीम पहले टेस्ट को छोड़कर मौजूदा चैंपियन के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। ऑस्ट्रेलिया 2 मैच जीतकर सीरीज में आगे है।
अब भारत के पास सिडनी टेस्ट जीतकर सीरीज बराबर करने का मौका है, अगर भारत सिडनी टेस्ट जीतता है तो सीरीज 2-2 से बराबर हो जाएगी और इस तरह भारतीय टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीत जाएगी। इस बीच खबरें सामने आ रही हैं कि टीम इंडिया आखिरी टेस्ट मैच में कुछ बड़े बदलाव करेंगे।
रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल की हो सकती है टीम में एंट्री
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित ने कोच गौतम गंभीर और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर को उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर करने के फैसले की जानकारी दे दी है और दोनों इस फैसले पर सहमत हो गए हैं। इसलिए सूत्रों के मुताबिक रोहित शर्मा की जगह अब शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा।
ऐसे में सिडनी में होने वाले पांचवें टेस्ट के लिए टीम इंडिया जमकर प्रैक्टिस कर रही है। आज टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के वीडियो और फोटो सामने आए हैं।
शुभमन गिल के माता-पिता ने देखा बेटे का प्रैक्टिस सेशन
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के वीडियो में सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं और तभी हेड कोच गौतम गंभीर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल से बात करते हैं और उनकी पीठ थपथपाते हैं। यही नहीं, गिल के माता-पिता अपने बेटे के प्रैक्टिस सेशन देखते हुए दिखाई दिए जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है और उसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
शुभमन के पिता लखविंदर सिंह और मां कीरत गिल अभ्यास क्षेत्र के पास बैठे थे और उनकी बल्लेबाजी का अभ्यास ध्यान से देख रहे थे। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने नेट सेशन के दौरान शुभमन के माता-पिता से मुलाकात की।
सेशन के दौरान शुभमन ने हेड कोच गौतम गंभीर से थोड़ी बातचीत की , जो उनकी पीठ थपथपाते हुए देखे गए। इसके तुरंत बाद, जसप्रीत बुमराह गिल के पास पहुंचे, जिससे अटकलें लगाई जाने लगीं कि 25 वर्षीय शुभमन को प्लेइंग इलेवन में वापसी के बारे में अच्छी खबर मिली है।
देखें वीडियो
Special viewers in attendance for Shubman Gill’s practice session ♥️#ShubmanGill #SCG #AUSvIND pic.twitter.com/aEtsAbQG6C
— OneCricket (@OneCricketApp) January 2, 2025
IND vs AFG: धवन-कोहली को पीछे छोड़ शुभमन गिल ने बनाया रिकाॅर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने
INDW vs PAKW: महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना पाकिस्तान से, पिच रिपोर्ट, मौसम का मिजाज व संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानें
ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग
14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

