Skip to main content

ताजा खबर

नूर अहमद के इस अविश्वसनीय कैच की वजह से अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीती बाजी, आप भी देखें वीडियो

Noor Ahmad (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले गए सुपर 8 के महत्वपूर्ण मुकाबले में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के युवा स्पिनर नूर अहमद ने ग्लेन मैक्सवेल का बेहतरीन कैच पकड़ा।

बता दें, ऑस्ट्रेलिया को एक समय अंतिम छह ओवर में 44 रनों की जरूरत थी और उनके पांच विकेट बचे हुए थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर टिके हुए थे। मैक्सवेल ने 15वें ओवर की चौथी गेंद पर बड़ा शॉट खेलना चाहा। गेंद उनके बल्ले से सही तरह से लगी और बैकवर्ड पॉइंट की ओर गई जहां नूर अहमद फील्डिंग कर रहे थे।

नूर अहमद के पास कैच को पकड़ने का बहुत ही कम समय था क्योंकि गेंद काफी तेजी से उनके बाएं ओर आई। पहले ऐसे लगा कि नूर अहमद इस कैच को अच्छी तरह से नहीं पकड़ पाएंगे लेकिन उन्होंने डाइव लगाकर इसे पूरा किया। यह ओवर अफगानिस्तान की ओर से गुलबदीन नाइब ने फेंका था। जैसे ही नूर अहमद ने कैच पूरा किया ग्लेन मैक्सवेल भी इसे देखकर दंग रह गए। उन्हें बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा था कि आखिर कैसे नूर अहमद ने इस कैच को पूरा किया।

ग्लेन मैक्सवेल भले ही अपनी टीम को जीत ना दिला पाए हो लेकिन उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 41 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 59 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

यह रही नूर अहमद के कैच की वीडियो:

मैच की बात की जाए तो अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 148 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 127 रन पर ऑलआउट हो गए। ग्लेन मैक्सवेल के अलावा कप्तान मिचेल मार्श ने 12 रन बनाए जबकि मार्कस स्टोइनिस 11 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

इन तीन खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। इस जीत के साथ अफगानिस्तान भी अभी तक सेमीफाइनल की दौड़ में बना हुआ है।

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...