Skip to main content

ताजा खबर

नीता अंबानी ने अनंत-राधिका के संगीत सेलिब्रेशन में रोहित, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के लिए किया खास काम, आप भी देखें वीडियो

Nita Ambani Congrats Rohit Sharma, Suryakumar Yadav and Hardik Pandya (Pic Source-X)

अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से करारी शिकस्त दी थी। उनका प्रदर्शन इस पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन रहा था और सभी खिलाड़ियों ने अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया था।

भारत के प्रसिद्ध बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत सेलिब्रेशन के दौरान रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी ने सूर्यकुमार यादव और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को स्टेज पर बुलाया और तमाम लोगों से उनके लिए ताली बजाने की अपील की। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के अलावा हार्दिक पांड्या भी इस संगीत सेलिब्रेशन में मौजूद थे और उन्हें भी स्टेज पर बुलाया गया।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और तमाम लोगों ने इसकी जमकर प्रशंसा भी की। यही नहीं मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो को साझा किया और इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘मुश्किल समय ज्यादा दिनों तक नहीं रहता है लेकिन मुश्किल लोग ऐसा कर दिखाते हैं। नीता अंबानी ने भारतीय टीम के शानदार अभियान के लिए टीम के खिलाड़ियों का शानदार तरीके से स्वागत किया।’

यह रही वीडियो:

“𝙏𝙤𝙪𝙜𝙝 𝙏𝙞𝙢𝙚𝙨 𝘿𝙤𝙣’𝙩 𝙇𝙖𝙨𝙩, 𝙏𝙤𝙪𝙜𝙝 𝙋𝙚𝙤𝙥𝙡𝙚 𝘿𝙤”👏

Mrs. Nita Ambani summed up Team India’s brilliant campaign as they stood against the odds in the #T20WorldCup and emerged as the undisputed champions. 🏆🇮🇳#MumbaiIndians pic.twitter.com/uPibPmWTGK

— Mumbai Indians (@mipaltan) July 6, 2024

बता दें, भारतीय टीम की ओर से हार्दिक पांड्या ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में तीन ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट झटके थे। उन्होंने अंतिम ओवर में डेविड मिलर का विकेट लिया था और दक्षिण अफ्रीका को पूरी तरह से बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया था। यही नहीं सूर्यकुमार यादव ने डेविड मिलर का अविश्वसनीय कैच पकड़ा था। सूर्यकुमार यादव बाउंड्री लाइन पर खड़े थे और उन्होंने काफी अच्छी तरह से इस कैच को पूरा किया।

कप्तान रोहित शर्मा की बात की जाए तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़ा। बता दें, इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद रोहित शर्मा बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

আরো ताजा खबर

“विराट कोहली ने मुझे स्पॉन्सर किया…” CWG 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली साक्षी चौधरी का बड़ा खुलासा

CWG 2026 Gold Medallist Sakshi Chaudhary Reveals Virat Kohli Sponsored Her Career (image via X) भारतीय बॉक्सर साक्षी चौधरी ने ग्लासगो में 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 51 किलोग्राम...

एक नहीं बल्कि इतने भारतीय खिलाड़ी है चोटिल, लिस्ट में बड़े नाम देखकर चौंक जाएंगे आप

Indian Cricket Faces Mounting Injury Crisis (image via getty) हाल के कुछ हफ्तों में टीम इंडिया को चोटों की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घुटने में सूजन,...

World Cup 2027 के लिए पाकिस्तानी टीम में पूर्व कप्तान ने इन 3 खिलाड़ियों को बताया सबसे बड़ा दावेदार

Pakistan Cricketer Fined for misbehaving Inappropriately With Female Hotel Staff? (image via getty) आईसीसी क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप इस बार अगले साल 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की...

9 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. SLC XI vs IND Warm-up Match, Day 2: देवदत्त पडिक्कल के शतक की बदौलत भारत दूसरे दिन मजबूत स्थिति में रहा कोलंबो...