Skip to main content

ताजा खबर

निर्विरोध IPL चेयरमैन चुने जा सकते हैं अरुण धूमल, बीसीसीआई की 29 सितंबर को बेंगलुरू में होने वाली है AGM

Arun Dhumal (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन नियमों की खबरों के बीच, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 29 सितंबर, रविवार को बेंगलुरू में वार्षिक जनरल मीटिंग होने वाली है। बता दें कि इस मीटिंग में कुछ अहम फैसले हो सकते हैं।

तो वहीं अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन रूप में निर्विरोध अरुण सिंह धूमल (Arun Singh Dhumal) चुने जा सकते हैं। इसके अलावा अभिषेक डालमिया भी अपनी भूमिका में बने रहेंगे।

बता दें कि बीसीसीआई की इस आगामी मीटिंग में चेयरमैन और बाकी बचे दो पदों के लिए चुनाव हो सकते हैं। तो वहीं रिक्त पड़ी इन जगहों के लिए धूमल और डालमिया ने अपने-अपने पद के लिए नामांकन भर दिया है। साथ ही इन पदों के लिए और किसी भी अधिकारी ने उम्मीदवारी पेश नहीं की है, तो हिसाब से दोनों ही निर्विरोध चुने जा सकते हैं।

तो वहीं चुनाव के बाद धूमल के कम से कम एक और वर्ष तक आईपीएल अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका जारी रखने की संभावना है। उनकी लीडरशिप में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को आने वाले महीनों में खिलाड़ियों को बनाए रखने वाले रिटेंशन नियम और मैच फीस को लेकर जैसे महत्वपूर्ण मसलों पर वह काम करते हुए नजर आएंगे।

बीसीसीआई के नए सचिव का चुनाव मौजूदा एजेंडे में शामिल नहीं

बता दें कि बीसीसीआई की इस मीटिंग में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) में बीसीसीआई के प्रतिनिधि के रूप में जय शाह की नियुक्ति पर चर्चा देखने को मिल सकती है। गौरतलब है कि हाल में ही जय शाह को क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था का चेयरमैन बनाए जाने की घोषणा की गई है।

ऐसे में आईसीसी चेयरमैन के रूप में स्वतंत्र काम करने के लिए, शाह को अपनी इस भूमिका से मुक्त होना पड़ेगा। इसके बाद ही वह अपनी इस नई भूमिका में विस्तारपूर्वक काम कर पाएंगे। तो वहीं शाह द्वारा बीसीसीआई में अपना पद छोड़ने के बाद, उनके पद पर दो उम्मीदवारों की नियुक्ति की संभावना है।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...