Skip to main content

ताजा खबर

“ना..ना…करते हुए भी 10 साल आईपीएल खेल जाते हैं”- MS Dhoni को लेकर SRK का कमेंट

नानाकरते हुए भी 10 साल आईपीएल खेल जाते हैं- MS Dhoni को लेकर SRK का कमेंट

Shah Rukh Khan and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के रिटेंशन के नियमों का ऐलान किया। उस नियम के आने के साथ ही ये तय हो गया कि, एमएस धोनी भी आईपीएल खेल सकते हैं। वे अनकैप्ड इंडियन के तौर पर आईपीएल के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किए जा सकते हैं और चेन्नई सुपर किंग्स उनको 4 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़े रख सकती है।

आईपीएल में धोनी के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑनर शाहरुख खान ने उन पर एक मजेदार कमेंट किया है और कहा है कि वे भी उन्हीं तरह लेजेंड हैं, जो ना…ना…करते हुए भी आईपीएल खेल रहे हैं। दरअसल, हाल ही में एक अवॉर्ड शो में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्ममेकर करण जौहर के मजे लिए और उन्होंने रिटायरमेंट की सलाह दी। इस पर करण जौहर ने जवाब किया और पूछा कि फिर आप कब रिटायरमेंट ले रहे हैं।

Shahrukh Khan ने MS Dhoni को लेकर दिया बड़ा बयान

इसका जवाब देते हुए शाहरुख खान ने कहा है कि वे और धोनी एक अलग तरह के लेजेंड्स हैं, जो ना..ना…करते हुए भी 10 साल आईपीएल खेल जाते हैं। शाहरुख खान ने कहा, “लेजेंड्स की सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि लेजेंड्स को मालूम होता है कि कब उनको रुकना है और कब रिटायरमेंट लेना है।

जैसे कि महान सचिन तेंदुलकर, फुटबॉलर सुनील छेत्री और दिग्गज टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर। वे सभी जानते हैं कि कब रिटायर होना है और मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि आप भी ऐसा करें। इसलिए कृपया वापस चले जाएं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।”

इस पर करण जौहर का जवाब आता है और कहते हैं, “उस स्टैंडर्ड के अनुसार और उस हिसाब से आप रिटायर क्यों नहीं होते?” इस पर शाहरुख खान रिप्लाई करते हैं, “असल में, मैं दूसरे किस्म का लेजेंड्री हूं। मैं और धोनी एक किस्म के लेजेंड्स हैं। ना…ना…करके भी 10 आईपीएल खेल जाते हैं।” शाहरुख के इस जवाब पर सभी दर्शक हंसने लगे। इसके बाद विकी कौशल कहते हैं, “रिटायरमेंट महान लोगों के लिए होता है, राजा हमेशा के लिए होते हैं।”

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड बनाम भारत वनडे सीरीज के बाद, नंगे पैर प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे विराट कोहली, देखें वायरल वीडियो 

Virat Kohli and Anushka Sharma (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के खिलाफ हाल में तीन मैचों की वनडे सीरीज के समाप्त होने के बाद, अनुभवी भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली वृंदावन...

‘उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, यह क्रिकेट का हिस्सा है’ – बेंच पर बिठाए जाने पर वैभव सूर्यवंशी का बयान

Vaibhav Sooryavanshi Breaks Silence on Being Benched (image via BCCI/X) भारत के टी20आई मैचों के दौरान प्लेइंग XI में शामिल न किए जाने को लेकर हुई बहस के बाद वैभव...

ZIM vs IND: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, मधेवेरे और न्यामहुरी की हुई वापसी

ZIM vs IND: Zimbabwe Bring Back Madhevere and Nyamhuri for India T20I Series (image via getty) जिम्बाब्वे क्रिकेट ने 23 जुलाई से भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की...

रवि शास्त्री ने चुनी ICC CWC 2027 के लिए भारतीय टीम, 4 चौंकाने वाले नामों ने खींचा ध्यान

Ravi Shastri Outlines India’s Ideal 15-Man Squad for the 2027 ODI World Cup (image via getty) भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने 2027 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के...