Skip to main content

ताजा खबर

ना जाने किसकी नजर लग गई Virat Kohli को, इस साल रन ही नहीं बन रहे हैं उनसे

ना जाने किसकी नजर लग गई Virat Kohli को, इस साल रन ही नहीं बन रहे हैं उनसे

Virat Kohli & Jeffrey Vandersay (Photo Source: X/Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद Virat Kohli एक लंबे ब्रेक पर थे, साथ ही वो श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज भी नहीं खेलना चाहते थे। लेकिन फिर कोच गंभीर के कहने पर, विराट और रोहित ने ये वनडे सीरीज खेली। एक ओर जहां रोहित का बल्ला जमकर चल रहा है, तो दूसरी ओर विराट कोहली लगातार फेल हो रहे हैं।

अब 2 ही प्रारूप खेलेंगे Virat Kohli

जी हां, प्रमुख बल्लेबाज Virat Kohli अब टीम इंडिया से दो प्रारूप ही खेलते हुए नजर आएंगे, हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था। जिसके बाद अब कोहली का ज्यादा से ज्यादा फोकस वनडे क्रिकेट के अलावा टेस्ट क्रिकेट पर रहने वाला है। वैसे विराट के अलावा कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर जडेजा ने भी टी20 इंटरनेशनस से संन्यास ले लिया था वर्ल्ड कप जीतने के बाद।

Virat Kohli से तो रन ही नहीं बन रहे हैं अब

*श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में 24 और दूसरे वनडे में 14 रन बनाए हैं विराट ने।
*इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए हैं Virat Kohli
*एक अर्धशतक आया था टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में, उसके अलावा फ्लॉप रहे हैं विराट।
*ऐसे में जल्द से जल्द खुद की बल्लेबाजी में सुधार करने में विराट करने वाले हैं फोकस।

शायद Virat Kohli का ये रिकॉर्ड आपको पसंद ना आए

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

A post shared by CricTracker (@crictracker)

मैदान पर विराट श्रीलंका के खिलाफ पूरी तेजी दिखाने में लगे थे

अब कोहली का गेंदबाजी करना बाकी रह गया है

इन दिनों टीम इंडिया का हर एक बल्लेबाज श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहा है, जिसे देख फैन्स काफी खुश हैं। पहले टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव के अलावा रिंकू सिंह ने गेंदबाजी की थी, वहीं वनडे सीरीज में अभी तक गिल के अलावा कप्तान रोहित गेंदबाजी करते हुए नजर आ चुके हैं। ऐसे में अब विराट का गेंदबाजी करना बाकी रह गया है, ऐसे में तीसरे टी20 मैच में कोहली आपको गेंदबाजी करते हुए दिख सकते हैं।

আরো ताजा खबर

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...