Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: फिर से उजागर हुई Virat Kohli की पुरानी कमजोरी, लगातार दो मैचों में एक ही तरह से हुए आउट

SL vs IND: फिर से उजागर हुई Virat Kohli की पुरानी कमजोरी, लगातार दो मैचों में एक ही तरह से हुए आउट

Virat Kohli & Jeffrey Vandersay (Photo Source: X/Twitter)

SL vs IND, 2nd ODI: Virat Kohli: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी, दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन फिर 14वें ओवर में रोहित शर्मा (64) के आउट होने के बाद टीम ने लगातार विकेट गंवाए।

133 के स्कोर पर आधी भारतीय टीम पवेलियन लौट चुकी है। बता दें भारत को यह सभी झटके जेफरी वेंडरसे ने दिए हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) से टीम को बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन वो भी वेंडरसे का शिकार बने।

जेफरी वेंडरसे ने इस तरह Virat Kohli को किया आउट

भारत की पारी का 20वां ओवर जेफरी वेंडरसे ने डाला। ओवर की पहली तीन गेंदों का सामना विराट कोहली (Virat Kohli) ने किया और वह कोई रन बना पाने में नाकामयाब रहे थे। फिर चौथी गेंद पर वेंडरसे ने कोहली को LBW आउट कर दिया। गेंद धीमी थी, विराट कोहली ने डिफेंस करने की कोशिश की लेकिन गेंद को मिस कर गए।

इम्पैक्ट सीधा मिडिल स्टंप के सामने था। श्रीलंकाई टीम ने जोरदार अपील की और अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी। विराट कोहली 19 गेंदों में दो चौकों की मदद से 14 रनों की पारी खेल पाए। बता दें, विराट पिछले दो मैचों में लगातार एक ही तरीके से आउट हुए हैं। पहले वनडे में वह बैकफुट पर LBW और दूसरे वनडे में फ्रंटफुट पर LBW आउट हुए हैं।

जेफरी वेंडरसे ने भारत के टॉप और मिडिल ऑर्डर पर किया वार

श्रीलंकाई गेंदबाज जेफरी वेंडरसे ने विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा (64), शुभमन गिल (35), शिवम दुबे (0), श्रेयस अय्यर (7) और केएल राहुल (0) का विकेट चटकाया है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 26 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना लिए हैं।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...

1 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से...

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...