Skip to main content

ताजा खबर

नए बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया का बड़ा बयान, “टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की हालत खराब, इसलिए…”

Team India (Photo Source: Getty Images)

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज देवजीत सैकिया को आधिकारिक तौर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव के रूप में चुना गया है। सैकिया ने नवनियुक्त आईसीसी अध्यक्ष जय शाह का स्थान लिया है। सैकिया का बीसीसीआई सचिव बनना तय माना जा रहा था, क्योंकि इस पद के लिए वह अकेले उम्मीदवार थे। वहीं,  सैकिया को सचिव चुनने का फैसला बीसीसीआई की विशेष आम बैठक (एसजीएम) में लिया गया।

जय शाह के आईसीसी अध्यक्ष बनने के बाद सैकिया ने बीसीसीआई के अंतरिम सचिव के रूप में कार्य किया। बीसीसीआई के संविधान के मुताबिक, किसी भी रिक्त पद को 45 दिनों के भीतर विशेष आम बैठक बुलाकर भरना होता है। जय शाह ने 1 दिसंबर 2024 को आईसीसी अध्यक्ष का पद संभाला और पद खाली होने के 43वें दिन बीसीसीआई ने बैठक बुलाई और सैकिया को बीसीसीआई सचिव बनाया।

टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया को मजबूत करेंगे देवजीत सैकिया 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नवनियुक्त सचिव देवजीत सैकिया ने माना है कि भारत लाल गेंद वाले क्रिकेट में संघर्ष कर रहा है। मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए सैकिया ने कहा कि भारत को उसका पुराना गौरव वापस दिलाना एक बड़ी चुनौती होगी।

गौरतलब है कि, भारत ने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो टेस्ट सीरीज गंवा दी हैं। न्यूजीलैंड से घरेलू मैदान पर 0-3 से हारने के बाद, भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया से 3-1 से हार का सामना करना पड़ा ।

सैकिया ने कहा कि बीसीसीआई सभी विशेषज्ञों से बात कर रहा है और पॉजिटिव परिणाम निकालने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सीरीज दर सीरीज आगे बढ़ेगा और फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ सफेद गेंद की द्विपक्षीय सीरीज पर ध्यान केंद्रित करेगा।

नए बीसीसीआई सचिव ने कहा-

 “यह एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि अगर आप देखें तो हम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली दो सीरीज में टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। इसलिए, जहां तक ​​टी20 का सवाल है, हम तुरंत इंग्लैंड सीरीज खेल रहे हैं और उसके बाद दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी का बड़ा आयोजन है। हमें एक बार में एक (टूर्नामेंट) के बारे में सोचना होगा। हमने पिछले दो दिनों में काफी चर्चा की है और हम इसे कारगर बनाने की कोशिश कर रहे हैं; हमारी जो भी कमियां हैं, हमें उन्हें दूर करना होगा।”

 “हम सभी विशेषज्ञों की राय भी ले रहे हैं। इसलिए, हम इन चर्चाओं और अभ्यास से बहुत पॉजिटिव परिणाम की उम्मीद करते हैं। हमारी तत्काल चुनौती इंग्लैंड की सीरीज (घरेलू मैदान पर) और उसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी है। मैं आईसीसी चेयरमैन और बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह द्वारा किए गए काम को आगे बढ़ाऊंगा।”

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी 

Devon Conway (Pic SOurce-Twitter) भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें...

CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर 

Mike Hussey (Image Credit- Twitter X) आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खिलाड़ी और बतौर बल्लेबाजी कोच 8 साल काम करने के बाद, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व मिस्टर क्रिकेट...

6 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली पांच बार की...

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...