Skip to main content

ताजा खबर

नई लीग खेलने की Shikhar Dhawan कर रहे हैं तैयारी, आज भी नेट्स में पड़ते हैं सब पर भारी

Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

साल 2024 में Shikhar Dhawan ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा फैसला लिया था, इस फैसले के तहत उन्होंने IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। उसके बाद से धवन लगातार दुनियाभर की अलग-अलग क्रिकेट लीग खेलने में लगे हैं और अब अपने फैन्स के लिए खास पोस्ट शेयर किया है।

कब खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच?

एक समय ऐसा था जब Shikhar Dhawan हर ICC टूर्नामेंट में अपने बल्ले से कमाल कर देते थे, लेकिन फिर धीरे-धीरे उनका प्रदर्शन गिरता गया और साथ ही युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौका मिलने लगे। ऐसे में धवन ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2022 में खेला था और उसके बाद उनकी टीम इंडिया में कभी भी वापसी नहीं हुई, वहीं उनकी जगह टीम में शुभमन गिल को लिया गया था। ऐसे में गिल ने भी खुद को साबित किया था और अब वो चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया की उप-कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

आज भी Shikhar Dhawan में वो पुरानी वाली बात है

*Shikhar Dhawan ने इंस्टा पर फैन्स के साथ एक नया पोस्ट किया है शेयर।
*जहां इस पोस्ट में शिखर धवन की कुछ तस्वीरें और कुछ वीडियो शामिल हैं।
*जिसमें गब्बर नई लीग के लिए नेट्स में अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं।
*फैन्स ने कमेंट्स के जरिए की जमकर तारीफ, कैप्शन लिखा-Never off the field।

Shikhar Dhawan ने ये पोस्ट शेयर की है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

हाल ही में एक नई रील वायरल हुई थी गब्बर की

क्रिकेट के साथ-साथ शिखर धवन सोशल मीडिया के भी सुपरस्टार हैं, ऐसे में उनकी रील्स इंस्टाग्राम पर सुपर वायरल होती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने सोशल मीडिया की सनसनी यानी की Orry के साथ एक रील शेयर की थी, जो काफी ज्यादा फनी थी और फैन्स को भी काफी ज्यादा ही पसंद आई थी। वैसे इंस्टा पर धवन को लेकर अलग ही क्रेज हैं, जहां उनको 18 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और उनकी रील्स को भी कई मिलियन लोग देखते हैं।

आप भी देखो ये वायरल हुई रील वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे

India’s Cramped New Zealand Tour Schedule Forces Rest for Gill, Bumrah Ahead of Tests (image via getty) NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे ने टीम मैनेजमेंट के...

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...