Skip to main content

ताजा खबर

नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड! ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

Virat Kohli Reaches 13,000 Runs at No. 3 (image via BCCI/X)
Virat Kohli Reaches 13,000 Runs at No. 3 (image via BCCI/X)

Virat Kohli 13000 ODI runs at No. 3: विराट कोहली ने एक बार फिर क्रिकेट इतिहास रच दिया है। वे वनडे इंटरनेशनल में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 13,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। भारतीय स्टार ने यह उपलब्धि 4 नवंबर, 2026 को ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान हासिल की।

मैच में उतरते समय कोहली को यह मुकाम हासिल करने के लिए सिर्फ 12 रनों की जरूरत थी। उन्होंने अपनी पारी की 13वीं गेंद पर, भारत के 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सातवें ओवर में, काइल जैमीसन की गेंद पर एक रन लेकर यह मुकाम हासिल कर लिया।

उन्होंने 251 पारियों में 13,000 रन बनाए हैं

37 वर्षीय पूर्व भारतीय कप्तान ने वनडे क्रिकेट में नंबर 3 की जगह को पूरी तरह से अपना बना लिया है। इस पोजीशन पर खेलते हुए उन्होंने 251 पारियों में 13,000 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 60 से अधिक रहा है। साथ ही, उन्होंने इस दौरान 48 शतक और लगभग 70 अर्धशतक जड़े हैं।

जनवरी 2026 में, कोहली ने नंबर 3 पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के रिकी पोंटिंग के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था। पोंटिंग ने इस पोजीशन पर कुल 12,662 रन बनाए थे, जबकि कुमार संगकारा 9,747 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने का अक्सर मतलब होता है जल्दी मैदान पर आना, मैच की अलग-अलग सीटुएशन्स के हिसाब से खुद को ढालना, और शुरुआती विकेट गिरने के बाद पारी को फिर से संभालना। लक्ष्य का पीछा करते हुए पारी को रिबिल्ड करना, जरूरत पड़ने पर तेजी लाने और अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने की कोहली की क्षमता ने उन्हें इस फॉर्मेट के इतिहास का सबसे असरदार नंबर 3 बल्लेबाज बना दिया है। केवल कोहली और पोंटिंग ने ही नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए वनडे में 10,000 रन पूरे किए हैं, जिससे कोहली की 13,000 रन बनाने की उपलब्धि और भी खास हो जाती है।

इस लेख को लिखते समय, उसी मैच में कोहली 46 गेंदों पर 65 रन बना चुके हैं और भारत को जीत के लिए अभी भी 32 रनों की जरूरत है, क्योंकि बारिश के कारण खेल रुकने के बाद डीएलएस नियम के तहत भारत के सामने 143 रनों का लक्ष्य रखा गया था।

यह भी पढ़ें – ‘किसी भी रोल में काम करने को तैयार हूं’ – IPL 2027 से पहले CSK के कोचिंग स्टाफ से जुड़ने के इच्छुक सुरेश रैना

আরো ताजा खबर

SM Trends: 4 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला गया। इस मैच में भारतीय...

सौरव गांगुली या एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर ने चुना अपना फेवरेट भारतीय कप्तान!

Sachin Tendulkar and MS Dhoni. (Image Source: BCCI-IPL) भारतीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे बड़े खिलाड़ियों में शामिल है। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई कप्तानों के नेतृत्व...

4 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

चेज मास्टर विराट ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे! बने ODI रन-चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Virat Kohli Surpasses Sachin Tendulkar record for Most Runs in ODI Run Chases (image via getty) मॉडर्न बल्लेबाजी के उस्ताद विराट कोहली ने अपने शानदार करियर में एक और बड़ी...