Skip to main content

ताजा खबर

धोनी, विराट को पीछे छोड़ते हुए हार्दिक पांड्या बने टीम इंडिया के सबसे बड़े फिनिशर, ये आंकड़े दे रहे हैं गवाही

धोनी, विराट को पीछे छोड़ते हुए हार्दिक पांड्या बने टीम इंडिया के सबसे बड़े फिनिशर, ये आंकड़े दे रहे हैं गवाही

Hardik Pandya (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के पहले मैच में शानदार जीत के साथ आगाज किया। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टी20 टीम ने बांग्लादेश को 127 रन पर ऑलआउट करने के बाद सिर्फ 12वां ओवर खत्म होने से पहले ही 7 विकेट से मैच जीत लिया। इस मैच में गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह चमके, वहीं हार्दिक ने अपने ऑलराउंड खेल से सभी को प्रभावित किया।

आपको बता दें कि इस मैच में जब टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तब एक वक्त भारत का स्कोर 80 रन पर 3 विकेट था। उसी वक्त हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने उतरे। पांड्या ने शानदार अंदाज में 16 गेंदों पर नाबाद 39 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। उनकी पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उन्होंने इस मैच में एक फिनिशर की भूमिका निभाई।

हार्दिक पांड्या बने टीम इंडिया के सबसे बड़े फिनिशर

इस मुकाबले के बाद वे भारत के सबसे बड़े स्टाइलिश मैच फिनिशर भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बन गए हैं, क्योंकि उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच फिनिशर सिक्स के साथ करने के मामले में देश के सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें एमएस धोनी का नाम भी शामिल है।

दरअसल एमएस धोनी छक्के के साथ मैच फिनिश करने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन उनको छक्के के साथ मैच फिनिश करने के मामले में विराट कोहली ने पहले ही पीछे छोड़ दिया था। विराट कोहली ने चार बार टी20 इंटरनेशनल मैच भारत को छक्का लगाकर जिताया है। वहीं, एमएस धोनी ने सिर्फ तीन बार टीम इंडिया को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्का लगाकर जीत दिलाई थी।

वहीं, हार्दिक पांड्या अब तक 5 बार ये कारनामा कर चुके हैं। लिस्ट में चौथा नाम ऋषभ पंत का भी है। वे भी एमएस धोनी की बराबरी काफी पहले कर चुके हैं। वे तीन बार छक्के के साथ भारत को T20I मैच जिता चुके हैं।

আরো ताजा खबर

‘उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए कई महान काम किए’ – सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर माइकल होल्डिंग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Michael Holding pays tribute to the late Sir Garfield Sobers (image via getty) वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने सर गारफील्ड सोबर्स को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी, जिनका 17...

18 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. BCCI ने लॉर्ड्स में रोहित के रिटायरमेंट की बात को खारिज किया बीसीसीआई ने मीडिया में चल रही उन अटकलों को पूरी...

लॉर्ड्स वनडे नहीं होगा रोहित शर्मा का आखिरी मैच, BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने भविष्य पर दी बड़ी सफाई

BCCI secretary Devajit Saikia clears the air on Rohit Sharma (image via X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा के वनडे इंटरनेशनल फॉर्मेट में भविष्य को लेकर अटकलें जोरों...

एंडी फ्लावर ने ठुकराया इंग्लैंड टेस्ट टीम का कोच बनने का मौका, बताई बड़ी वजह

Andy Flower (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच की तलाश के बीच पूर्व कोच एंडी फ्लावर ने साफ कर दिया है कि वह इस...