Skip to main content

ताजा खबर

हार्दिक पांड्या की नेट्स गेंदबाजी से खुश नहीं हैं नए गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल, पहले टी20 से पहले हुई प्राइवेट बातचीत 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

IND vs BAN: भारतीय क्रिकेट टीम बहुत ही जल्द टी20 फाॅर्मेट में एक्शन में नजर आने वाली है। बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच 6 अक्टूबर, रविवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है।

तो वहीं इस सीरीज से पहले टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को 2-0 से हराया था। कुछ ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद फैंस को टी20 सीरीज में भी टीम इंडिया से होंगी। दूसरी ओर, बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए भारत ग्वालियर पहुंच चुकी है।

यहां टीम का कल 3 अक्टूबर को एक नेट प्रैक्टिश सेशन हुआ। तो वहीं ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भारतीय क्रिकेट टीम के नए गेंदबाजी मोर्ने मोर्कल इस सेशन में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) द्वारा की गई गेंदबाजी से खुश नहीं दिखे थे।

हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी से खुश नहीं हैं मोर्ने मोर्कल

बता दें कि अगर इसके लेकर इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स की माने तो गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल की निगरानी में उन्होंने (हार्दिक) काफी समय नेट्स में प्रदर्शन किया। साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि मोर्कल हार्दिक के स्टंप के करीब गेंदबाजी करने से भी नाखुश थे और हर गेंद के बाद लगातार ऑलराउंडर के कान में कुछ ना कुछ कह रहे थे।

दूसरी ओर, हार्दिक जो सूर्यकुमार यादव के बाद इस सीरीज में टीम इंडिया के दूसरे सबसे बड़े खिलाड़ी हैं, वह इस साल श्रीलंका के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाए थे। हालांकि, वह टी20 फाॅर्मेट में लगातार टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए नजर आते हैं। इसके बाद ऐसे सुझाव थे कि हार्दिक को वनडे फाॅर्मेट के लिए अपनी फिटनेस साबित करने के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में भाग लेने के लिए कहा गया है।

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...