Skip to main content

ताजा खबर

धोनी-कोहली नहीं, बल्कि इन 3 क्रिकेटर्स को साल 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया

Most searched cricketers on Google in 2024: साल 2024 कुछ क्रिकेटर्स के लिए शानदार रहा, तो कुछ लिए नहीं। कुछ क्रिकेटर्स ने इस साल डेब्यू किया, तो कई खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी कर कई रिकाॅर्ड्स अपने नाम किए।

दूसरी ओर, आज इस आर्टिकल में हम आपको साल 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टाॅप 3 क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस लिस्ट में क्रिकेट जगत के कुछ बड़े नाम जैसे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा का नाम शामिल नहीं हैं। तो कौन हैं ये तीन क्रिकेटर्स आइए जानते हैं:

Top 3 most searched cricketers on Google in 2024

3. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) 

धोनी-कोहली नहीं, बल्कि इन 3 क्रिकेटर्स को साल 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया

Abhishek Sharma (Photo Source: IPL Official Website)

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा साल 2024 में गूगल पर सर्च किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। बता दें कि यह साल युवा क्रिकेटर ने लिए काफी ज्यादा यादगार रहा है।

साथ ही उन्होंने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए बल्ले से छाप छोड़ी और भारत के लिए टी20 फाॅर्मेट में भी डेब्यू किया। आईपीएल 2024 में SRH के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए युवा खिलाड़ी ने खेले गए 16 मैचों में 32.27 की सराहनीय औसत और 204.22 की विस्मयकारी स्ट्राइक रेट से कुल 484 रन बनाए।

2. शशांक सिंह (Shashank Singh)

धोनी-कोहली नहीं, बल्कि इन 3 क्रिकेटर्स को साल 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया

Shashank Singh (Photo Source: BCCI/IPL)

हमारी लिस्ट में दूसरे नंबर पर आईपीएल में पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलने वाले अनुभवी खिलाड़ी शशांक सिंह मौजूद हैं। वह साल 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए दूसरे क्रिकेटर हैं। हालांकि, साल 2024 के आईपीएल ऑक्शन में इस खिलाड़ी को पंजाब किंग्स ने गलती से खरीद लिया, लेकिन अपने खेल से खिलाड़ी ने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा।

आईपीएल के पिछले सीजन के दौरान शशांक की शानदार बल्लेबाजी के चलते पंजाब ने केकेआर के खिलाफ रिकाॅर्ड रन-चेज पूरा किया था। दाएं हाथ के बल्लेबाज के आईपीएल 2024 प्रदर्शन के बारे में बताएं, तो खिलाड़ी ने खेले गए 14 मैचों में 44.25 की औसत और 164.65 के स्ट्राइक रेट से कुल 354 रन बनाए थे।

1. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)

धोनी-कोहली नहीं, बल्कि इन 3 क्रिकेटर्स को साल 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया

Hardik Pandya (Photo Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंर हार्दिक पांड्या साल 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले पहले क्रिकेटर हैं। साल 2024 अनुभवी खिलाड़ी के लिए काफी ज्यादा शानदार रहा। इस साल उन्हें पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने का भी मौका मिला।

हालांकि, हार्दिक का असली खेल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में देखने को मिला। हार्दिक के शानदार खेल की वजह से भारत ने करीब 11 साल बाद किसी आईसीसी इवेंट को अपने नाम किया। फाइनल मैच में हार्दिक के किए गए प्रदर्शन को आज भी क्रिकेट फैंस याद करते हैं।

আরো ताजा खबर

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...