Skip to main content

ताजा खबर

Rishabh Pant: एमएस धोनी के साथ इस खास लिस्ट में शामिल हुए पंत, किया अपने करियर का 150वां शिकार

Rishabh Pant (Photo Source: Getty Images)

रविवार, 15 दिसंबर को उस्मान ख्वाजा का कैच लेने के बाद ऋषभ पंत ने गाबा टेस्ट के दूसरे दिन एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस कैच के साथ, पंत के नाम अब टेस्ट में भारतीय टीम के लिए विकेटकीपर के रूप में 150 शिकार हो गए हैं। पंत ने हमेशा की तरह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन करना जारी रखा।

ऋषभ पंत भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 150 शिकार करने वाले तीसरे विकेट कीपर बन गए हैं। इस लिस्ट में पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ सैयद किरमानी मौजूद हैं। पंत ने अपने 150 डिसमिसल में से 135 कैच के साथ 15 स्टंपिंग की है। वहीं भारत के लिए विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में एमएस धोनी नंबर-1 है।

धोनी ने अपने करियर में खेले गए 90 टेस्ट मैचों में कुल 294 शिकर किए हैं, जिसमें 256 कैचों के साथ 38 स्टंपिंग शामिल है। वहीं सैयद किरमानी के नाम 88 मैचों में 198 शिकार है। उन्होंने 160 कैच लेने के साथ धोनी के बराबर 38 स्टंपिंग की थी।

बतौर भारतीय विकेटकीपर सबसे ज्यादा डिसमिसल-

एमएस धोनी- 294

सैयद किरमानी- 198

ऋषभ पंत- 150*

किरण मोरे- 130

नयन मोंगिया- 107

तीसरे टेस्ट का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ने के बाद दूसरे दिन टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही। जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा के बाद नाथन मैकस्वीनी को भी आउट किया। पिछली 9 पारियों में 7 बार बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स को आउट किया है। वहीं खबर लिखे जाने तक नीतीश रेड्डी ने मार्नस लाबुशेन को आउट कर टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई।

আরো ताजा खबर

‘क्या मालदीव की छुट्टी भी शामिल है?’ – केविन पीटरसन के इंग्लैंड का मेंटर बनने पर केएल राहुल ने ली चुटकी

KL Rahul Trolls Kevin Pietersen Over England White-Ball Mentor Role (image via X) KL Rahul Kevin Pietersen banter: केविन पीटरसन की इंग्लैंड क्रिकेट टीम में वापसी ने काफी चर्चा बटोरी...

‘बेहतर खेल दिखाओ’ महिला एशिया कप सेमीफाइनल मैच से पहले कप्तान फातिमा सना को पाकिस्तानी टीम से बड़ी उम्मीद 

Fatima Sana (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान महिला टीम की ऑलराउंडर व कप्तान फातिमा सना (Fatima Sana) ने हाल में ही एक बड़ा बयान दिया है। फातिमा ने जारी महिला...

उम्र में फर्जीवाड़े के चलते रोहित यादव भारत की U-19 टीम से बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

BCCI Drops Rohit Yadav from India U-19 Squad Over Age Discrepancies (image via X) Rohit Yadav age fraud: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ होने वाली घरेलू बाइलेटरल सीरीज से पहले, बीसीसीआई...

विराट-रोहित को लेकर मिचेल सेंटनर का बड़ा बयान, न्यूजीलैंड दौरे से पहले किया अलर्ट!

Virat and Rohit (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इस साल के अंत में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच वनडे और पांच...