Skip to main content

ताजा खबर

द ओवल में पथुम निस्संका ने नाबाद शतक ठोक इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका को जिताया तीसरा टेस्ट, मेजबान ने सीरीज की अपने नाम

द ओवल में पथुम निस्संका ने नाबाद शतक ठोक इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका को जिताया तीसरा टेस्ट, मेजबान ने सीरीज की अपने नाम

Srilanka Team (Pic Source-X)

लंदन के कैनिंग्टन ओवल में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया। इस मैच में श्रीलंका की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। भले ही तीसरे टेस्ट को श्रीलंका ने अपने नाम किया हो लेकिन तीन मैच की टेस्ट सीरीज को इंग्लैंड ने 2-1 से जीता।

तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 325 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान ओली पोप ने 156 गेंदों में 19 चौके और 2 छक्कों की मदद से 154 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। पोप के अलावा बेन डकेट ने 86 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से Milan Rathnayake ने तीन विकेट झटके जबकि कप्तान धनंजय डी सिल्वा, लहीरु कुमारा और विश्वा फर्नांडो ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

इसके बाद श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 263 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 69 रनों की पारी खेली जबकि पथुम निस्संका ने 64 रन बनाए। कमिन्डु मेंडिस ने 64 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। मेजबान की ओर से ओली स्टोन और जोश हुल ने 3-3 विकेट झटके।

मेजबान इंग्लैंड दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 156 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से जेमी स्मिथ ने 50 गेंदों में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 67 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से लहीरु कुमारा ने 4 विकेट झटके जबकि विश्वा फर्नांडो ने तीन विकेट अपने नाम किए।

श्रीलंका ने जीता तीसरा टेस्ट

श्रीलंका की ओर से दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज पथुम निस्संका ने 124 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 127* रनों की मैच विनिंग पारी खेली। निस्संका ने इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की।

निस्संका के अलावा कुसल मेंडिस ने 39 रन बनाए जबकि एंजेलो मैथ्यूज ने 32* रनों का योगदान दिया। मेजबान की ओर से गस एटकिंसन और क्रिस वोक्स ने 1-1 विकेट हासिल किया।

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! बांग्लादेशी स्पिनर नईम हसन ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया 

Nayeem Hasan (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि बांग्लादेशी टीम के स्पिनर नईम हसन (Nayeem Hasan) ने पुलिस...

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में मोहिंदर अमरनाथ के इस रिकाॅर्ड को तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत आज 13 जून, शनिवार से हो रही है। वनडे सीरीज का पहल...

क्या भारत बनाम अफगानिस्तान मैच में बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

HPCA Cricket Stadium (Photo Source: Getty Images) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है। आज 13 जून, शनिवार से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज...

13 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा! दिया है। 35 साल के...